बैन लगने के बाद मीका बोले- 'भारत माता की जय', यूजर्स ने पूछा- पाकिस्तान से लौट आए क्या?

Published : Aug 16, 2019, 05:20 PM ISTUpdated : Aug 16, 2019, 08:45 PM IST
बैन लगने के बाद मीका बोले- 'भारत माता की जय', यूजर्स ने पूछा- पाकिस्तान से लौट आए क्या?

सार

मीका सिंह ने 8 अगस्त को परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में परफॉर्म किया था। पाकिस्तान में गाना गाने पर उन्हें बॉलीवुड में बैन कर दिया गया। 

मुंबई। सिंगर मीका सिंह इन दिनों एक विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, मीका ने 8 अगस्त को पाकिस्तान में 'मीका सिंह नाइट' कॉन्सर्ट किया था। पाकिस्तान में गाना गाने पर उन्हें बॉलीवुड में बैन कर दिया गया। हालांकि अब मीका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी देशभक्ति जाहिर की है। वीडियो में मीका अटारी बॉर्डर पर 'भारत माता की जय' के नारे लगाते दिख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मीका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

पाकिस्तान से लौट आए क्या...? 
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान से लौट आए भाई'। वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'अब तो बोलना ही पड़ेगा'। ऐसे ही कई यूजर्स मीका का विरोध कर रहे हैं। एक यूजर ने तो उन्हें देश का जयचंद तक कह दिया। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा- इतना देशप्रेम देखकर आंखों से आंसू आ गए। बता दें कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने मीका के खिलाफ एक्शन लेते हुए बॉलीवुड में उन्हें बैन कर दिया है।

मीका ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां किया था परफॉर्म...
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन का कहना है कि मीका ने इस वक्त (धारा 370 हटने के बाद) पैसे की खातिर पाकिस्तान में परफॉर्म करके गलत किया है। बता दें, मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था। मीका के वीडियो को पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नायला इनायत ने शेयर किया था। इनायत ने कहा था- 'देखकर खुश हूं कि कराची में भारतीय सिंगर मीका सिंह ने जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के घर मेहंदी की रस्म में परफॉर्म किया। अगर यही चीज नवाज शरीफ के रिश्तेदार के यहां होती तो गद्दारी के हैशटैग चल रहे होते।' मीका का वीडियो देखने के बाद भारत में लोगों ने जबर्दस्त नाराजगी जाहिर की थी। ट्विटर पर यूजर्स ने मीका को लेकर शर्म करो, पाजी तुम भी गद्दार निकले जैसे कमेंट किए थे। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Vs Toxic: यश की सुनामी के आगे कमजोर पड़ी रणवीर की आंधी! 24 घंटे में पलटा गेम
कौन है हैरी बाक्सर? बिश्नोई गैंग का खास शूटर, जिसके खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर