Asha Bhosle को आई दीदी Lata Mangeshkar की याद, बचपन की फोटो शेयर कर हुई इमोशनल, लिखी ये बात

Published : Feb 07, 2022, 07:56 AM IST
Asha Bhosle को आई दीदी Lata Mangeshkar की याद, बचपन की फोटो शेयर कर हुई इमोशनल, लिखी ये बात

सार

लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर का 92 की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से हर तरफ शोक की लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी बीच अपनी लता दीदी को याद करते हुए उनकी छोटी बहन आशा भोसले ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की फोटो शेयर की है। 

मुंबई. लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से हर तरफ शोक की लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई सेलेब्स शोक जताने उनके घर भी पहुंचे थे। इसी बीच अपनी लता दीदी को याद करते हुए उनकी छोटी बहन आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की फोटो शेयर की है। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि नन्ही आशा टेबल पर बैठी और नीचे लता जी पोज देती नजर आ रही है। उनके बाल खुले है और और एक फूलों का क्लीप लगा रखा है। शेयर की फोटो में आशा लिखा- बचपन के दिन भी क्या दिन थे, दीदी और मैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। ऋतिक रोशन, श्रुति हासन, सिद्धांत कपूर सहित सेलेब्स ने दिल वाला इमोजी शेयर कर कमेंट किया है।


बंद हो गई थी बहनों के बीच बातचीत
आपको बता दें कि आशा भोसले भी बचपन से संगीत प्रेमी थी। उनकी आवाज और गायकी से लोग प्रभावित थे, ऐसे में लताजी की उम्मीद उनसे बढ़ गई थी। बड़ी बहन चाहती थीं कि आशा भी परिवार की जिम्मेदारी संभालने में उनकी मदद करें लेकिन आशा पाबंदी में नहीं रहना चाहती थी। आशा ने बड़ी बहन की मर्जी के खिलाफ लता जी के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से शादी कर ली थी। उस समय उनकी उम्र महज 16 साल थी, वहीं गणपतराव की उम्र उस समय आशा से तकरीबन दोगुनी थी। एक इंटरव्यू में आशा ने बताया था कि लताजी ने गणपत के साथ उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। वहीं, आशा के गणपतराव से शादी कर लेने के बाद दोनों के बीच काफी दूरी आ गई और काफी समय तक दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी।


- आपको बता दें कि रविवार सुबह लता जी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। और उनका अंतिम संस्कार शाम को शिवाजी पार्क में किया गया था। इस मौके पर पीएम मोदी भी विशेष रूप से मौजूद थे। आपको जानकार हैरानी होगी कि लता जी अपने ही गाने सुनने से डरती थी। हरीश ने बताया कि जब वे अपने ही गाने सुनती थी तो वे अपनी ही गलतियां पकड़ती थी और इसी वजह से वे काफी दुखई हो जाती थी। उन्हें लगता था कि अगर बड़े-बड़े संगीतकार उनके गाने सुनने को क्या सोचेंगे। 


- लता मंगेशकर के निधन के बाद दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। बता दें कि लता ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। अपने सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने अजीब दास्तान है ये, प्यार किया तो डरना क्या, नीला आसमां सो गया और तेरे लिए.. जैसे कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी है। 

 

ये भी पढ़ें
पलभर के लिए भी दीदी को नहीं छोड़ा अकेला, Lata Mangeshkar के अंतिम सफर पर साथ रही दोनों बहनें आशा-ऊषा

निधन के बाद सामने आई Lata Mangeshkar की पहली फोटो, तिरंगे में लिपट आखिरी सफर पर निकलीं स्वर कोकिला

Lata Mangeshkar के अंतिम संस्कार की तैयारियां, पति संग पहुंची Urmila Matondkar, दुखी नजर आए नितिन मुकेश

बेटी संग Lata Mangeshkar के घर पहुंचे Amitabh Bachchan, चेहरे पर उदासी और सिर झुकाए आए नजर, ये भी दिखे

घर पहुंचा Lata Mangeshkar का पार्थिव शरीर, जावेद अख्तर-अनुपम खेर पहुंचे दर्शन करने, जीतेंद्र की पत्नी भी दिखी

आखिर क्यों मजरूह सुल्तानपुरी पहले चखते थे Lata Mangeshkar का खाना, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह

इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन थीं Lata Mangeshkar, वीर जारा के लिए यश चोपड़ा ने गिफ्ट की थी मर्सडीज कार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss Marathi 6 के 12 कन्फर्म कंटेस्टेंट, 3 रह चुके सलमान खान के शो का हिस्सा
Golden Globe Awards में एक-दूसरे में खोए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, देखें Lovey-Dovey Moments