ऐसी हो गई थी Lata Mangeshkar की हालत, चलना-फिरना हो गया था मुश्किल, अस्तपाल से सामने आया आखिरी Video

Published : Feb 07, 2022, 07:35 AM IST
ऐसी हो गई थी Lata Mangeshkar की हालत, चलना-फिरना हो गया था मुश्किल, अस्तपाल से सामने आया आखिरी Video

सार

लता मंगेशकर का 92 की उम्र में निधन हो गया। कोरोना और निमोनिया से पीड़ित लता जी के जाने से देश-दुनिया में शोक की लहर है। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें में सहारा लेकर चलती नजर आ रही है। 

मुंबई. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 की उम्र में निधन हो गया। कोरोना और निमोनिया से पीड़ित लता जी के जाने से देश-दुनिया में शोक की लहर है। हर कोई उनके जाने का गम का मना रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें में सहारा लेकर चलती नजर आ रही है। ये वीडियो तब का है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी हालत इतनी खराब है कि बिना सहारे के चलना-फिरना भी उनके लिए मुश्किल हो गया था। दो महिलाएं उन्हें पकड़े और वे धीरे-धीरे चल रही है। आपको बता दें कि रविवार सुबह उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। और उनका अंतिम संस्कार शाम को शिवाजी पार्क में किया गया था। इस मौके पर पीएम मोदी भी विशेष रूप से मौजूद थे। 


आखिरी वक्त में ये कर रही थी लता जी
लता मंगेशकर एक महीने से अस्पताल में एडमिट थीं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। अपने अंतिम समय में लता जी क्या कर रही थीं इस बारे में वॉइसओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी ने जानकारी दी। हरीश को लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने बताया कि लता अपने अंतिम दिनों में पिता दीनानाथ मंगेशकर को याद कर रही थीं। लता अपने पिता की रिकॉर्डिंग्स मंगवाकर उन्हें सुन रही थीं और उसे गाने की कोशिश भी करती थीं। निधन से दो दिन पहले अस्पताल में ईयरफोन मंगवाया था। उन्हें मास्क हटाने के लिए मना किया गया था फिर भी वे मास्क हटाकर गाती थीं। बता दें कि लता जी अपने पिता को गुरु मानती थीं। 


अपने गाने सुनना पसंद नहीं थे
आपको जानकार हैरानी होगी कि लता जी अपने ही गाने सुनने से डरती थी। हरीश ने बताया कि जब वे अपने ही गाने सुनती थी तो वे अपनी ही गलतियां पकड़ती थी और इसी वजह से वे काफी दुखई हो जाती थी। उन्हें लगता था कि अगर बड़े-बड़े संगीतकार उनके गाने सुनने को क्या सोचेंगे। 


- लता मंगेशकर के निधन के बाद दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। बता दें कि लता ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। अपने सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने अजीब दास्तान है ये, प्यार किया तो डरना क्या, नीला आसमां सो गया और तेरे लिए.. जैसे कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी है। 

 

ये भी पढ़ें
पलभर के लिए भी दीदी को नहीं छोड़ा अकेला, Lata Mangeshkar के अंतिम सफर पर साथ रही दोनों बहनें आशा-ऊषा

निधन के बाद सामने आई Lata Mangeshkar की पहली फोटो, तिरंगे में लिपट आखिरी सफर पर निकलीं स्वर कोकिला

Lata Mangeshkar के अंतिम संस्कार की तैयारियां, पति संग पहुंची Urmila Matondkar, दुखी नजर आए नितिन मुकेश

बेटी संग Lata Mangeshkar के घर पहुंचे Amitabh Bachchan, चेहरे पर उदासी और सिर झुकाए आए नजर, ये भी दिखे

घर पहुंचा Lata Mangeshkar का पार्थिव शरीर, जावेद अख्तर-अनुपम खेर पहुंचे दर्शन करने, जीतेंद्र की पत्नी भी दिखी

आखिर क्यों मजरूह सुल्तानपुरी पहले चखते थे Lata Mangeshkar का खाना, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह

इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन थीं Lata Mangeshkar, वीर जारा के लिए यश चोपड़ा ने गिफ्ट की थी मर्सडीज कार

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल
2025 के Top 10 डायरेक्टर की लिस्ट आई सामने, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने बनाई जगह