सोशल मीडिया पर थे करोड़ों में फैन फॉलोवर, देखिए लता मंगेशकर के वो आखिरी ट्वीट जिसे देख फैंस हो गए थे भावुक

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जी Twitter पर काफी एक्टिव रहती थी। कोई नया गाना हो या कोई त्योहार वो हमेशा से ट्विटर पर एक्टिव रहती थी। ट्विटर पर लता जी के करीब 1 करोड़ 49 लाख के आस-पास फॉलोवर हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2022 9:44 AM IST

टेक डेस्क. भारत की प्रतिष्ठित और महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आज सुबह मुंबई, महाराष्ट्र में अंतिम सांस ली। लता जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी भले ही वो ट्विटर (Twitter) हो या फेसबुक (Facebook) हर जगह वो अपनी दिल की बात शेयर करती थी। जब उनकी हेल्थ खराब हुई थी तब उनके करोड़ो फॉलोवर ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत में सुधार के लिए भगवान से दुआ की थी। आज भले ही वो हमारे बीच न हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। करोड़ो फैंस अपने सोशल मीडिया एकाउंट से नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया एकाउंट पर लता मंगेशकर के करोड़ो फॉलोवर थे आइये आपको उनके कुछ लास्ट सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बताने वाले हैं जिसे आखिरी बार उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने फैंस के बीच शेयर किया था।

लता मंगेशकर की लास्ट Twitter पोस्ट

&nbs

p;

 

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती थी। कोई नया गाना हो या कोई त्योहार वो हमेशा से Twitter पर एक्टिव रहती थी। ट्विटर पर लता जी के करीब 1 करोड़ 49 लाख के आस-पास फॉलोवर हैं। दिग्गज गायिका का आखिरी ट्विटर उनके द्वारा 4 जनवरी, 2022 को शेयर किया गया था। यह सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सकपाल के निधन के बारे में था। उन्होंने ट्वीट को मराठी में साझा किया और इसका नीचे हिंदी में अनुवाद किया गया है। "अनाथों और महान सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल की मां वात्सल्य सिंधु के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। उनके निधन से समाज को अपार क्षति हुई है। हमने उन्हें दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया। भगवान उनकी आत्मा को और उन्हें शांति प्रदान करें।

लता मंगेशकर की आखिरी Instagram पोस्ट

&nbs

p;

 

लता मंगेशकर के Instagram अकॉउंट पर करीब 6 लाख 69 हजार के आस-पास फॉलोवर हैं। लता मंगेशकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सिर्फ 6 लोगों को फॉलो किया था जिसमें सिंगर आशा भोसले, बॉलीवुड एक्ट्रेस और ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी, बॉलीवुड एक्ट्रेस धर्मेंद्र देओल, क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड जगत के महानायक अमिताभ बच्चन जी शामिल हैं। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी लता जी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फॉलो करती थी। अनुभवी गायिका ने 1 जनवरी, 2022 को अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। उनकी पोस्ट उनके दिवंगत पिता दीनानाथ मंगेशकर को समर्पित थी। उसने आईजी पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देती नजर आ रही है।

लता मंगेशकर की आखिरी Facebook पोस्ट

 

लता मंगेशकर भले ही हमारे बीच ना रही हों लेकिन उनकी कुछ यादें सोशल मीडिया पर छोड़ गई हैं। लता जी के फेसबुक पेज को करीब  80 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया हुआ है। सोशल मीडिया पेज को करीब 1 करोड़ 27 लाख से ज्यादा फॉलोवर ने इसे फॉलो कर रखा है। फेसबुक पर  उनके फैंस के लिए  27 जनवरी को  उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी दी गई थी जिसमें लिखा गया था:- "लता दीदी का आईसीयू में ब्रीच कैंडी अस्पताल मुंबई में इलाज चल रहा है। उन्हें आज सुबह इनवेसिव वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार दिखाई दे रहा है। अभी वो डॉ प्रतित समदानी की अध्यक्षता में डॉक्टरो की टीम के निगरानी में रहेंगी। हम आपकी प्रथनाओं और शुभकामनाओं के लिए हर एक को धन्यवाद देते हैं" इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर देखते ही करोड़ो फैंस आहत हुए और सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ को लेकर लगातार दुआएं की।

ये भी पढ़ें...

लता मंगेशकर स्मृति शेष : पहली कमाई में मिले थे मात्र ₹25, स्टेज परफॉर्मेंस से हुई थी शुरुआत

Lata Mangeshkar का खाना पहले मजरुह सुल्तानपुरी चखते थे, इसके बाद वह खाती थी, जानिए क्यों

घर की आर्थिक स्थिति खराब थी, पर पिता को बिल्कुल पंसद नहीं था लता मंगेशकर फिल्मों में गाना गाएं या काम करें

लता मंगेशकर के निधन की खबर ने 'आंखों में भरा पानी' राजनीति के दिग्गजों ने कुछ इस तरह किया याद

लता मंगेशकर के 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत ने नेहरू ही नहीं मोदी को भी कर दिया था भाव- विभोर, देखें क्या हुआ था
 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!