Lata mangeshkar death : रविवार सुबह स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर मिलते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राजनीति के अलावा हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को यह खबर मिली तो वे स्तब्ध रह गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लता जी को श्रद्धांजलि दी। 

नई दिल्ली। रविवार सुबह स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन (Lata mangeshkar no more) की खबर मिलते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री मोदी (Pm modi) से लेकर राजनीति के अलावा हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को यह खबर मिली तो वे स्तब्ध रह गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लता जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि शब्दों से परे पीड़ा हूं। बेहद दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। लता मंगेशकर कहती थीं - मैंने हमेशा जीवन से प्यार किया है, चाहे मेरी यात्रा में कितने भी उतार-चढ़ाव आए हों। आज जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तो लोगों के दिलों में उनके प्रति प्यार और श्रद्धा उमड़ पड़ी। 


केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लता जी के गाने- ऐ मेरे वतन के लोगों का वीडियो पोस्ट कर लिखा- लता मंगेशकर, हमेशा याद आएंगी। ॐ शांति!

Scroll to load tweet…

योगी ने लिखा- प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दें 
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Scroll to load tweet…

शिवराज ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर किया याद 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - स्वर साम्राज्ञी, परम श्रद्धेय लता मंगेशकर जी के निधन से अन्तर्मन दुख, पीड़ा, शोक से व्यथित है। देश ही नहीं, समूचे विश्व ने एक ऐसी स्वर साधिका को खो दिया, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से जीवन में आनंद घोलने वाले असंख्य गीत दिए। लता दीदी का तपस्वी जीवन स्वर साधना का अप्रतिम अध्याय है। आपका जीवन हिंदी फिल्म जगत के साथ ही भारतीय संगीत की ऐसी अद्भुत यात्रा रही, जिसने कई पीढ़ियों को मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करते गीत-संगीत से जोड़ा। फिल्म जगत के उद्भव से अत्याधुनिक युग में प्रवेश करने तक दीदी सहयोगी से संरक्षक तक की भूमिका में रहीं। आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

राहुल बोले- आपकी आवाज दिलों में गूंजती रहेगी 

Scroll to load tweet…


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा- लता मंगेशकर जी के निधन की बुरी खबर सुन। वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वहीं प्रियंका ने लिखा - भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने लिखा- अलविदा! स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी। 

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा- एक युग की समाप्ति हो गई। मध्यप्रदेश में जन्मी भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन की दुःखद खबर है। उनकी आवाज अमर है। न उनके जैसा हुआ है और ना होगा। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति।