Live Video Woman Dies of Heart Attack : तेलंगाना में एक गृह प्रवेश पार्टी के दौरान 40 वर्षीय महिला सुष्मिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बात करते-करते अचानक गिरने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

आजकल हार्ट अटैक से अचानक होने वाली मौतों की खबरें आम हो गई हैं। लोग चलते-फिरते, नाचते-गाते या बातें करते-करते अचानक दम तोड़ दे रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला तेलंगाना से सामने आया है, जहां एक महिला की बात करते-करते मौत हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।

गृह प्रवेश पार्टी में हुआ हादसा

कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तेलंगाना के खम्मम में एक गृह प्रवेश समारोह के दौरान हुई। मरने वाली महिला की पहचान 40 साल की सुष्मिता के तौर पर हुई है। सुष्मिता अपनी एक दोस्त के नए घर के फंक्शन में शामिल होने गई थीं। वो अपनी दोस्त और उसके पति को बधाई दे रही थीं और मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रही थीं। इसी दौरान बात करते-करते अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वो नीचे गिर पड़ीं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और उन्हें उठाने की कोशिश करते, तब तक उनकी जान जा चुकी थी। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सुष्मिता को पहले से ही दिल से जुड़ी कुछ बीमारियां थीं।

आखिरी पलों का वीडियो वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इस घटना को कोरोना के बाद बढ़े मामलों से जोड़ा। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने दरवाजे की घंटी बजाकर उन्हें बुला लिया।" वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, "यह बहुत दुखद है, लेकिन इस तरह की मौत एक आशीर्वाद है।" कई लोगों ने सुष्मिता के परिवार के लिए दुख जताते हुए लिखा कि यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि उनका परिवार इस सदमे को कैसे बर्दाश्त करेगा। एक यूजर ने लिखा, "जिंदगी बहुत अनिश्चित है, मौत कभी भी आ सकती है।"

हार्ट अटैक से बच्चों से लेकर बड़ों तक की अचानक मौत की घटनाएं दिखाती हैं कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है। मौत कभी भी आ सकती है, इसलिए जब तक हैं, हर पल को खुशी से जीना चाहिए।

नीचे देखें हार्ट अटैक से लाइव मौत का वीडियो...

Scroll to load tweet…