France Protest: फ्रांस में फिर भड़केगा बवाल? सड़कों पर उतरेंगे प्रदर्शनकारी, 70 हजार पुलिस तैनात

फ्रांस में एक बार फिर बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी है। पिछले सप्ताह हुई हिंसा, तोड़फोड़ और लूटपाट के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार को होने वाले प्रदर्शनों के मद्देनजर देशभर में करीब 70 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Share this Video

पेरिस में छात्र संगठनों, ट्रेड यूनियनों और दूसरे समूहों के प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल, हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद वाहन और वाटर कैनन भी तैयार रखे गए हैं। फ्रांस के गृह मंत्री ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

आखिर फ्रांस में विरोध प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं? पिछले सप्ताह क्या हुआ था और इस बार सरकार ने सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए हैं? जानिए इस वीडियो में पूरी खबर।

Related Video