मेहंदी सेरेमनी में रणबीर कपूर ने पापा ऋषि कपूर को ऐसे किया याद, फोटो देख हो जाएंगे इमोशनल

Published : Apr 16, 2022, 03:54 PM IST
मेहंदी सेरेमनी में रणबीर कपूर ने पापा ऋषि कपूर को ऐसे किया याद, फोटो देख हो जाएंगे इमोशनल

सार

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट(Ranbir kapoor-Alia bhatt) शादी के हर फंक्शन में ऋषि कपूर को बहुत मिस किए। मेहंदी सेरेमनी की सामने आई तस्वीर में इसकी बानगी देखने को मिलती है। 

मुंबई. रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी के दो दिन बाद उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें कपूर और भट्ट परिवार धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया भी अपने परिवार, दोस्त और रणबीर के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर को अपने पापा ऋषि कपूर की काफी याद आई। 

मेहंदी सेरेमनी की कई सारी तस्वीर में से एक तस्वीर जिसने सबसे ज्यादा ध्यान अपनी तरफ खींचा वो तस्वीर रणबीर कपूर (Ranbir kapoor)की है। एक्टर ने अपने हाथ में दिवंगत पिता ऋषि कपूर की फ्रेम की गई तस्वीर को लेकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे के भाव को देखकर पता चलता है कि वो अपने पापा को कितना याद कर रहे हैं। इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 2020 में ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए।

तस्वीरों में भट्ट और कपूर फैमिली का धमाल दिखा

वहीं, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर और करिश्मा कपूर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीर में अदाकारा की बहन शाहीन भट्ट, अयान मुखर्जी भी दिखाई दे रहे हैं। 

रणबीर ने आलिया के नाम की रचाई मेहंदी

रणबीर कपूर ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचाई। उन्होंने अपने प्यार आलिया का नाम लिखवाया। इसके साथ नंबर 8 भी मेहंदी रचाई। बता दें कि 8 रणबीर का लकी नंबर है। इसलिए आलिया ने अपने मंगलसूत्र में भी इस तरह का डिजाइन बनवाया है जो 8 को दर्शाता है।

मेहंदी सेरेमनी आलिया को खूब भाया

आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,'मेहंदी सेरेमनी किसी सपने जैसी थी। ये दिन प्यार, परिवार और हमारे प्यारे दोस्त और बहुत सारे फ्रेंच फ्राइज से भरा था। लड़केवालों ने एक सरप्राइज दिया। अयान (ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर) ने डीजे की कमान अपने हाथ में ली। मिस्टर कपूर (मेरे फेवरेट आर्टिस्ट ने मेरे फेवरेट गानों पर परफॉर्म किया) का बड़ा सरप्राइज दिया। कुछ दिन होते हैं और कुछ ऐसे भी दिन होते हैं।' 

मेहंदी सेरेमनी में रणबीर और आलिया ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। एक्टर ने रेड कलर का कुर्ता पजामा पहन रखा था। वहीं आलिया बेहद ही खूबसूरत लाल लहंगे में दिखाई दीं।

और पढ़ें:

रणबीर की पत्नी बनते ही कपूर फैमिली में हुआ आलिया का दबदबा, सास नीतू सिंह ने बहू को लेकर कही ये बात

फेरे लेते वक्त आलिया खिलखिला कर हंसी तो रणबीर शर्माते नजर आए, देखें शादी की अनदेखी 8 तस्वीरें

न्यूली वेड कपल आलिया-रणबीर कपूर रिसेप्शन के बदले करने वाले हैं आज ये काम, वास्तु में सजेगी सितारों की महफिल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar के रैपर Flipperachi आ रहे भारत, इस शहर में होगा पहला लाइव कंसर्ट
Payal Gaming का किसने किया था प्रायवेट वीडियो लीक, सायबर क्राइम ने सुलाझाई गुत्थी?