Bappi Lahiri Death: आधी रात को मुंबई लौटा बप्पी दा का बेटा, यहां और इतने बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार

सिंगर बप्पी लाहिड़ी का बुधवार को निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार यानी 17 फरवरी को सुबह 10 बजे जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके निधन की खबर सामने आते ही एक के बाद एक सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे।

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2022 2:13 AM IST

मुंबई. जानेमाने म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का बुधवार को निधन हो गया था। वे लंबे से बीमार थे और उनका मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनके इलाज चल रहा था। चूंकि उनका बेटा बप्पा लाहिड़ी (Bappa Lahiri) लॉस एंजेलिस में रहता है और इतनी जल्दी मुंबई नहीं पहुंच सकता था, इसलिए परिवारवालों से स्टेटमेंट जारी कर बताया था बप्पी दा का अंतिम संस्कार गुरुवार यानी 17 फरवरी को किया जाएगा। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने बेटा बप्पा लाहिड़ी आधी रात को अपने परिवार का साथ मुंबई पहुंचा। बप्पी दा का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 10 बजे जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। बता दें कि बप्पी दा एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के डॉ. दीपक नामजोशी ने बताया था कि आधी रात को ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनका निधन हो गया। 


अंतिम दर्शन करने पहुंचे कई सेलेब्स
आपको बता दें कि जैसे ही बप्पी दा के निधन की खबर सामने आते ही एक के बाद एक सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। कई तो ऐसे भी थे जो अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर मौसमी चटर्जी, शिवांगी कपूर, गीतकार समीर, चंकी पांडे, ईला अरुण, साधना सरगम, अनुराधा पौडवाल, रमेश तौरानी, पूनम ढिल्लों, काजोल, कॉमेडियन सुनील पॉल, सिंगर तलत अजीज, अभिजीत, सोफी चौधरी, शान, ललित पंडित, राकेश रोशन, सलमा आगा की बेटी ताशा समेत कई सेलेब्स पहुंचे।


हुआ था कोरोना भी
बता दें कि पिछले साल बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था। उनको पिछले साल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। रिकवर होने के बाद बप्पी दा को बेड रेस्ट के लिए कहा गया था और इसके बाद उनके घर में लिफ्ट के साथ व्हीलचेयर भी लगा दी गई थी। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। फैन्स के साथ सेलेब्स भी उनके निधन से शोक में है। बता दें कि बप्पी दा एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उनकी एक और पहचान थी कि वो सोने के ढेर सारे गहने पहनते थे। 


- बप्पी दा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अमेरिकन रॉक स्टार एल्विस प्रेस्ली के फैन थे। एल्विस अपनी परफॉर्मेंस के दौरान सोने की चैन पहनते थे। स्ट्रगल के दिनों में बप्पी ने एल्विस को देखकर प्रण किया था कि अगर उन्हें कामयाबी मिली तो वो भी कुछ अलग करेंगे। इसके बाद बप्पी ने एल्विस की तरह ही चेन पहनना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उनका ये शौक उनकी पहचान बन गई। 

 

ये भी पढ़ें
Bappi Lahiri Death: आंसू नहीं रोक पाई ये हीरोइन, दुखी नजर आए Abhijeet-Poonam Dhillon, ये सेलेब्स भी पहुंचे

Bappi Lahiri Death:2 बच्चों के पिता थे 69 साल के बप्पी लाहिड़ी, बॉलीवुड के ये सिंगर रिश्ते में लगते थे मामा

Bappi Lahiri Death: इस वजह से 17 फरवरी को होगा बप्पी दा का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सेलेब्स

जब Bappi Lahiri को ढेर सारे गहने पहन देख Raaj Kumar ने मारा था ताना, भरी महफिल में कह दी थी ऐसी बात

Bappi Lahiri Death:ऐसे आया था डिस्को का आइडिया, बदलकर रख दी थी पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री, छा गए थे हर तरफ

Share this article
click me!