Bappi Lahiri Death: नींद में सांस लेने में हुई तकलीफ की वजह से हुआ निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Published : Feb 16, 2022, 08:23 AM ISTUpdated : Feb 16, 2022, 04:56 PM IST
Bappi Lahiri Death: नींद में सांस लेने में हुई तकलीफ की वजह से हुआ निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

सार

डिस्को और रॉक म्यूजिक से रूबरू करवाने वाले संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं। अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नामजोशी ने  बबाताय आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनका निधन हो गया। 

मुंबई. डिस्को और रॉक म्यूजिक से रूबरू करवाने वाले संगीतकार बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। वे 69 साल के थे। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि बप्पी दा एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नामजोशी ने बताया कि आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनका निधन हो गया। पिछले साल बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था। लहरी को पिछले साल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब वो कोविड पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि कुछ दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। रिकवर होने के बाद बप्पी दा को बेड रेस्ट के लिए कहा गया था और इसके बाद उनके घर में लिफ्ट के साथ व्हीलचेयर भी लगा दी गई थी, उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। फैन्स के साथ सेलेब्स भी उनके निधन से शोक में है। 


डिफरेंट थी आवाज
बप्पी साहब एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उनकी एक और पहचान हैं, वो है सोने के ढेर सारे गहने पहनना।  दरअसल, मशहूर सिंगर को गोल्ड से लगाव इसलिए क्योंकि वो इसे अपना लक यानी भाग्य मानते हैं।उन्होंने अपने करियर में कई हिट सॉन्ग गाए हैं। साथ ही कई रियलिटी शो बतौर जज भी किए हैं। लेकिन मशहूर सिंगर का ये लग राजनीति में काम नहीं आया। 


एक के बाद एक बड़े झटके
बता दें कि इस महीने संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। बप्पी लहिरी से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहीं, मंगलवार को बंगाली सिंगर संध्या  मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।


- बप्पी लाहिड़ी ने 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और 80 के दशक में वे छाए रहे। हर फिल्म में गाने के लिए वे निर्माताओं की पहली पसंद रहे। उन्हें  पहचान साल 1975 में आई फिल्म 'ज़ख्मी' से मिली।


-  बप्पी दा के गाए गीत 'बंबई से आया मेरा दोस्त, आई एम ए डिस्को डांसर, जूबी-जूबी, याद आ रहा है तेरा प्यार, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं।

 

ये भी पढ़ें
मशहूर सिंगर Bappi Lahiri का निधन, 69 की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Lara Dutt Wedding Anniversary: 9 साल तक विदेशी एक्टर को डेट करने के बाद लारा दत्ता ने थामा इनका हाथ 

पापा को बर्थडे विश करने पहुंची Kareena Kapoor का दिखा कातिलाना अंदाज, Neetu Singh भी नजर आई बिंदास

Shoma Anand Birthday:सेक्सी अदाओं से नहीं बना काम तो 'बदमाश बहू' बन कमाया नाम, जानें शोमा से जुड़ी कहानियां

Jodha Akbar@14: करोड़ों में बना Aishwarya Rai-Hrithik Roshan की मूवी का सेट, हथनियों का भी हुआ था ऑडिशन 

Kareena और Karishma Kapoor में कौन ज्यादा तेज, पापा रणधीर कपूर खुद कर चुके हैं बेटियों को लेकर ये बड़े खुलासे

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

SRK को बताया अंकल? अब Turkish एक्ट्रेस Hande Erçel ने कही ये बात
Dhurandhar-The Raja Saab को 70 साल के हीरो की फिल्म ने चटाई धूल, 9वें दिन छापे इतने नोट