20 साल की एक्ट्रेस पल्लवी डे ने फांसी लगाकर दी जान, सदमे में बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री

Published : May 15, 2022, 05:23 PM ISTUpdated : May 15, 2022, 05:38 PM IST
20 साल की एक्ट्रेस पल्लवी डे ने फांसी लगाकर दी जान, सदमे में बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री

सार

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का एक सितार वक्त से पहले डूब गया। 20 साल की जानी-मानी एक्ट्रेस पल्लवी डे ने खुदकुशी कर लीं।उनका शव  उनके घर से मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुंबई. बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की युवा एक्ट्रेस पल्लवी डे (Pallavi dey) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 20 साल की उम्र में वो फांसी के फंदे से लटकर जान दे दीं। उनके जाने की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। उनके को-एक्टर और फैंस सदमे में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी चेहते स्टार ने ऐसा क्यों किया। कोलकाता के गरफा स्थित उनके घर में उनका शव मिला। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पल्लवी डे की लाश पंखे से लटकी मिली थीं। जैसे ही इस बात की खबर घरवाले और पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर उन्हें बांगुर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस ने क्यों फांसी लगाई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

पार्टनर के साथ लिव इन में थी पल्लवी डे

बताया जा रहा है पल्लवी डे पिछले कुछ वक्त से अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रह रही थीं। एक्ट्रेस के ब्यॉफ्रेंड ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हाल ही में पल्लवी का अपने लिव इन पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पल्लवी जोशी के इस कदम से उनके को-एक्टर भी हैरान है। उन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि उनकी चुलबुली एक्टर ने ऐसा क्यों किया। वहीं फैंस भी दुखी हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर आप देख सकते हैं कि वो कितनी खूबसूरत  और जिंदा दिल थी। 

सदमे में इंडस्ट्री

उनकी को-स्टार अनामित्रा बताब्याल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं पूरी तरह सदमे में हूं। पल्लवी ने ऐसा क्यों किया। हमने 12 मई को टेलीविजन शो के लिए शूटिंग की और बाद में उनके साथ बात भी की थी। मुझे इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।पल्लवी इन दिनों 'मोन माने ना'टीवी सीरियल में मुख्य किरदार में नजर आ रही थीं।  सैम भट्टाचार्य के साथ वो स्क्रीन शेयर कर रही थीं।

और पढ़ें:

फ्रांस में हिना खान ने बिखेरा हुस्न का जलवा, cannes 2022 में शामिल होने से पहले दिखाई पहली झलक

Cannes 2022 से पहले दीपिका पादुकोण इस इवेंट में बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख रणवीर सिंह भी हुए घायल

आलीशान घर और लग्जरी कार नहीं ले पाएंगे कभी पंकज त्रिपाठी, एक्टर ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम