
मुंबई. हिना खान (Hina khan) टीवी की दुनिया में मशहूर होने के बाद फिल्म जगत में कामयाबी हासिल करने की दिशा में काम कर रही हैं। इन दिनों उनकी चर्चा कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival ) को लेकर हो रही है। एक्ट्रेस दूसरी बार इस इंटरनेशल इवेंट में शामिल होंगी। इसके लिए वो फ्रांस की जमीन पर कदम रख चुकी हैं।
2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुस्न के जलवे बिखेर चुकी हिना खान 14 अप्रैल को फ्रांस के लिए रवाना हुईं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उन्होंने लैवेंडर कलर का आउटफिट पहना था। स्टाइलिश सनग्लास के साथ वो ग्लैमरस लुक दे रही थीं।
हिना खान फ्रांस की धरती पर बिखेरा हुस्न का जलवा
'ये रिश्ता क्या कहलता 'फेम हिना खान फ्रांस की धरती पर कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर किया। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। हिना कार के अंदर बैठी हैं। वो व्हाइट कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाई दीं। ऑफ सोल्डर गाउन में वो अपना क्वीज फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन कलर की एयरिंग पहन है जो पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है।
हिना खान ने इस आउटफिट के साथ ग्लॉसी मेकअप किया है। आंखों को हाइलाइट्स किया है। पूरे लुक में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
'कंट्री ऑफ ब्लाइंड ' का प्रमोशन करेंगी हिना खान
बता दें कि हिना 2019 में दो बार कान्स में रेड कारपेट पर वॉक किया था। इस बार वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड 'का प्रमोशन करेंगी। फैंस को इंतजार है कि इस बार उनकी चहेती स्टार किस अंदाज में नजर आएंगी। गौरतलब है कि इस बार दीपिका पादुकोण जूरी मेंबर में शामिल होंगी।
अक्षय कुमार नहीं शामिल होंगे कान्स में
अक्षय कुमार भी कान्स में शामिल होने वाले थे। लेकिन उन्हें कोरोना हो गया है। जिसकी वजह से वो इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। कान्स 2022 में पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एआर रहमान समेत कई सेलेब्स शिरकत करेंगे। कान्स 17 मई से 28 मई तक चलेगा।
और पढ़ें:
आलीशान घर और लग्जरी कार नहीं ले पाएंगे कभी पंकज त्रिपाठी, एक्टर ने खुद बताई इसके पीछे की वजह
अपने जन्मदिन पर रोमांटिक हुई Sunny Leone, पति डेनियल वेबर को लिप किस करती शेयर की तस्वीरें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।