
मुंबई. बॉलीवुड और वेब सीरीज में सफलता के झंडे गाड़ चुके पंकज त्रिपाठी (Pankaj tripathi) जमीन से जुड़े हुए कलाकार हैं। कई सालों से मुंबई में रह रहे हैं बावजूद इसके उन्होंने अभी तक ना तो कोई आलीशान घर खरीदा है और ना ही लग्जरी कार ले पाए हैं। उनका कहना है कि वो चाहकर भी ये नहीं कर पाएंगे।
पंकज त्रिपाठी टीओआई को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं एक बहुत ही साधारण परिवार से आता हूं। बचपन में बहुत गरीबी के दिन देखें हैं। भले ही मैं और मेरी वाइफ कई सालों से मुंबई में रह रहे हैं। लेकिन हमें कभी भी शानोशौकत या लग्जरी लाइफ जीने की जरूरत महसूस नहीं हुई।
पंकज त्रिपाठी आलीशान घर के लिए नहीं लेंगे लोन
उन्होंने आगे कहा,' मुझे नहीं लगता कि मैं कभी एक आलीशान घर और लग्जरी कार लेने के लिए लोन भी ले पाउंगा।' मतलब पकंज त्रिपाठी साधारण लाइफ जीने में खुश हैं। वो आलीशान जीवन जीने के लिए लोन नहीं ले सकते हैं।
कम में खुश रहना जानते हैं पंकज त्रिपाठी
इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि वो किसान के बेटे हैं। गांव में घर पर एक टीवी भी नहीं था। मैं पैसों की अहमियत समझते हुए बड़ा हुआ हूं। ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि पैसों और आलिशान घर और लग्जरी कार को लेकर मेरा नजरिया बदलने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि खुशहाल जीवन जीने के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं होती है। मेरे पास जो है मैं उसी में खुश हूं और रहने की कोशिश करता हूं।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पंकज त्रिपाठी ने बनाई पहचान
बता दें कि बिहार के गोपालगंज में एक मिडिल क्लास फैमिली के घर उनकी पैदाइश हुई थी। बचपन से एक्टिंग का शौक था। उन्होंने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रैजुएशन की। इसके बाद साल 2004 में मुंबई आ गए। कई साल स्ट्रगल करने के बाद साल 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। मिर्जापुर समेत कई वेब सीरीज में भी वो नजर आ चुके हैं।
और पढ़ें:
अपने जन्मदिन पर रोमांटिक हुई Sunny Leone, पति डेनियल वेबर को लिप किस करती शेयर की तस्वीरें
'दंगल गर्ल'सान्या मल्होत्रा ने बिकिनी में स्कूबा डाइविंग के लिए मजे, Video देख फैंस हुए मदहोश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।