MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Ustad Bhagat Singh पर फ्लॉप होने का ख़तरा? हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई

Ustad Bhagat Singh पर फ्लॉप होने का ख़तरा? हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' पर फ्लॉप होने का ख़तरा मंडरा रहा है। इसके पीछे की कई वजह हैं। सिनेमाघरों में आने से पहले इसके प्री-रिलीज बिजनेस और बॉक्स ऑफिस टारगेट की चर्चा तेज हो गई है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 16 2026, 04:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कब रिलीज हो रही पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'
Image Credit : X

कब रिलीज हो रही पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'

'उस्ताद भगत सिंह' तेलुगु सिनेमा के लिहाज से 2026 की बड़ी फिल्म मानी जा रही है। ऊपर से पवन कल्याण की मुख्य भूमिका ने इसे और चर्चा में ला दिया है। 19 मार्च को यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी।

26
'उस्ताद भगत सिंह' कितने करोड़ कमाकर हो सकती है हिट?
Image Credit : X

'उस्ताद भगत सिंह' कितने करोड़ कमाकर हो सकती है हिट?

koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, हरीश शंकर के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा 'उस्ताद भगत सिंह' का बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है।ऐसे में अगर इसे सेफ जोन में पहुंचना है तो भारत में कम से कम इतनी कमाई तो करनी ही होगी। वहीं हिट होने के लिए इस फिल्म को दुनियाभर में कम से कम 200 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करना होगा। लेकिन कई चीजें हैं, जो इनके हिट होने पर संदेह जताती हैं। डालिए नज़र...

यह भी पढ़ें : Dhurandhar के मेकर्स ने पाकिस्तानी को क्यों दिए लाखों रुपए? 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले बड़ा खुलासा

36
OG जैसी चर्चा 'उस्ताद भगत सिंह' की नहीं
Image Credit : X@UBSTheFilm

OG जैसी चर्चा 'उस्ताद भगत सिंह' की नहीं

पवन कल्याण की पिछली फिल्म They Call Him OG को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट था। उसका म्यूजिक, ट्रेलर और प्रेजेंटेशन काफी चर्चा में रहा था। वहीं 'उस्ताद भगत सिंह' के गाने और ट्रेलर फैन्स पर उतना असर नहीं छोड़ पाए।

46
'उस्ताद भगत सिंह' तमिल फिल्म की रीमेक
Image Credit : X@UBSTheFilm

'उस्ताद भगत सिंह' तमिल फिल्म की रीमेक

'उस्ताद भगत सिंह' असल में थलापति विजय स्टारर तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है। अगर कोरोना काल के बाद की रीमेक फिल्मों का हाल देखें तो ज्यादातर को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। ऐसे में 'उस्ताद भगत सिंह' मेकर्स के लिए बड़ा जोखिम साबित हो सकती है।

 यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge का तूफ़ान, एडवांस बुकिंग से कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

56
'धुरंधर : द रिवेंज' से टक्कर बड़ी चुनौती
Image Credit : instagram

'धुरंधर : द रिवेंज' से टक्कर बड़ी चुनौती

' उस्ताद भगत सिंह' का क्लैश रणवीर सिंह स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' से हो रहा है, जो हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है। चूंकि 'धुरंधर' का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर रहा था तो दूसरे पार्ट को लेकर भी जबरदस्त एक्साइटमेंट है। तेलुगु मार्केट में ‘धुरंधर 2’ की डिमांड काफी मजबूत बताई जा रही है, जिससे पवन कल्याण की फिल्म पर असर पड़ सकता है।

66
'उस्ताद भगत सिंह' का प्री-रिलीज बिजनेस बेहद कम
Image Credit : X@UBSTheFilm

'उस्ताद भगत सिंह' का प्री-रिलीज बिजनेस बेहद कम

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल प्री-रिलीज थियेट्रिकल बिजनेस करीब 127 करोड़ रुपये पर बंद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के तेलुगु स्टेट्स में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स कुल 106 करोड़ रुपए में बिके हैं। इनमें आंध्रप्रदेश से 55 करोड़ रुपए, निजाम से 35 करोड़ रुपए और सीडेड रीजन में 16 करोड़ रुपए आए हैं। फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपए देश के बाकी हिस्सों और 12.5 करोड़ रुपए ओवरसीज में थिएट्रिकल राइट्स बेचकर कमाए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
पवन कल्याण
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 का सस्ते में मजा, यहां मिल रही रणवीर सिंह की फिल्म की सबसे सस्ती टिकट
Recommended image2
Bigg Boss 7 Fame Sangram Singh के हाथ लगा यह ब्रांड, फैन्स को दिया खास मैसेज
Recommended image3
सलमान खान की Galwan का बदल गया नाम, पोस्टर में देखें अब क्या हो गया फिल्म का टाइटल
Recommended image4
Dhurandhar के मेकर्स ने पाकिस्तानी को क्यों दिए लाखों रुपए? 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले बड़ा खुलासा
Recommended image5
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 में पहना यूनिक Snake Necklace, 1300 घंटे में बनी यह खास ज्वेलरी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved