'दंगल गर्ल' सान्या मल्होत्रा एक्टिंग के साथ-साथ अपने हॉट लुक के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्हें बिकिनी में स्कूबा डाइविंग करते देखा गया। 

मुंबई. आमिर खान (aamir khan) की ऑनस्क्रीन बेटी सान्या मल्होत्रा (Sanya malhotra) एक्टिंग के साथ अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्हें समंदर के अंदर मस्ती करती देखा गया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर समुंद्र के किनारे मस्ती करने वाली कई तस्वीर शेयर की। वहीं एक वीडियो में वो स्कूबा डाइविंग करते देख रही हैं। जिसमें बड़े-बड़े कछुए और मछलियां दिखाई दे रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सान्या मल्होत्रा प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करके इन दिनों वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वो अपने फेवरेट डेस्टिनेशन पर क्वालिटी टाइम बीता रही हैं। उन्होंने वहां की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। सान्या मल्होत्रा पहली तस्वीर में लेपर्ड प्रिंट बिकिनी में दिख रही हैं। बिकिनी में वो नो मेकअप लुक में दिख रही हैं। कर्ली बाल उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। उनकी स्माइल और दिलकश अदाओं को देखकर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। 

View post on Instagram

नेचर के मजे लेती दिखीं सान्या मल्होत्रा

वहीं, कुछ तस्वीरों में नारियल के पेड़, सफेद रेत और समंदर की उठती हुई लहरें दिखाई दे रही है। नारियल पानी के भी एक्ट्रेस मजे लेती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। एक वीडियो में वो स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं। पानी के अंदर बड़े-बड़े कछुए और मछलियों के बीच वो लहराती हुई नजर आ रही हैं।

पानी के अंदर की जिंदगी से रूबरू हुई सान्या

स्कूबा डाइविंग करने के बाद उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती हैं। वो अपने साथी के साथ की तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वो स्कूबा डाइविंग करके बेहद खुश दिखाई दीं। फैंस को उनका वेकेशन अलबम काफी अच्छा लग रहा है। एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा,'आप गर्मी में ठंडी हवा लगती हैं।' वहीं एक ने लिखा आप बेहद हॉट हैं। इसके अलावा हार्ट और फायर इमोजी शेयर करके उनके चाहनेवाले उनपर प्यार बरसा रहे हैं।

सान्या मल्होत्रा इस मूवी में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में सान्या मल्होत्रा लव हॉस्टल में दिखाई दीं। इस मूवी में इनके साथ बॉबी देओल और विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। इसके अलावा वो हिट द फर्स्ट केस में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

और पढ़ें:

एयरपोर्ट पर उर्फी जावेद ने साड़ी में दिखाया बोल्ड लुक, लेटेस्ट PHOTOS देख करेंगे उनकी तारीफ

प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंट जेठानी सोफी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, शीयर ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप