MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Sanjay Dutt-Nora Fatehi के नए गाने में हुईं अश्लीलता की हद पार, ऐसा क्या दिखा कि भड़क गए लोग

Sanjay Dutt-Nora Fatehi के नए गाने में हुईं अश्लीलता की हद पार, ऐसा क्या दिखा कि भड़क गए लोग

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म KD: The Devil का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' आते ही विवादों में घिर गया है। गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स और डांस स्टेप्स को लेकर लोग नाराज़ हैं और मेकर्स को लताड़ लगा रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 17 2026, 08:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
KD: The Devil Song Controversy
Image Credit : Youtube@AnandAudio

KD: The Devil Song Controversy

KD: The Devil का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ हाल ही में रिलीज हुआ। इसमें 34 साल की नोरा फतेही एक डांस बार जैसे माहौल में घाघरा-चोली पहनकर बैकअप डांसर्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। साथ दिख रहे हैं उनसे 32 साल बड़े संजय दत्त। लेकिन नोरा फतेही के डांस स्टेप्स और गाने के बोलों ने लोगों का ध्यान खींचा है, जो रकीब आलम ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक अर्जुन जनया ने दिया है और मंगली ने इसे गाया है। राजू सुंदरम ने इसे कोरियोग्राफ किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
नोरा फतेही के इस डांस स्टेप्स पर भड़क रहे लोग
Image Credit : Youtube@AnandAudio

नोरा फतेही के इस डांस स्टेप्स पर भड़क रहे लोग

गाने में एक खास हुक स्टेप ने इंटरनेट पर ध्यान खींचा, जिसमें नोरा फतेही मजाकिया अंदाज में अपना पल्लू गिराकर फिर उठाती दिखाई देती हैं। वे ऐसा एक बार नहीं, बल्कि बार-बार करती हैं। इसी स्टेप को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन सामने आए। लोग इसे आपत्तिजनक बता रहे हैं।

36
'सरके चुनर तेरी सरके' के बोल उठे सवाल
Image Credit : Youtube@AnandAudio

'सरके चुनर तेरी सरके' के बोल उठे सवाल

कुछ लोगों ने गाने के बोल और कोरियोग्राफी को लेकर असहजता जताई। कई यूजर्स ने इसे ‘बहुत ज्यादा बोल्ड’ और ‘डबल मीनिंग’ बताया, जिस वजह से यह गाना विवादों में आ गया। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "नोरा फतेही के नए गाने ने वल्गैरिटी की सभी सीमाएं पार कर डालीं।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "नोरा फतेही के इस नए गाने के बोल कितने घटिया स्तर के हैं।" एक यूजर की पोस्ट है, "ये क्या वाहियात लिरिक्स हैं ? एकदम घिनौने। नोरा समेत इस प्रोजेक्ट से जुड़े हर इंसान को शर्म आनी चाहिए।"

46
इंटरनेट यूजर्स ने ऐसे सवाल भी दागे
Image Credit : Youtube@AnandAudio

इंटरनेट यूजर्स ने ऐसे सवाल भी दागे

एक यूजर ने लिखा, “क्या भारत में कोई सेंसर बोर्ड है भी? ऐसे अश्लील और डबल मीनिंग गाने मेनस्ट्रीम में कैसे आने दिए जाते हैं?” एक अन्य यूजर का कमेंट है, "कला में अभिव्यक्ति की आजादी जरूरी है, लेकिन इसे अश्लीलता को सामान्य बनाने का बहाना नहीं बनाना चाहिए। सिनेमा करोड़ों लोगों को प्रभावित करता है।”

56
नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने की नोटिस भेजने की तैयारी
Image Credit : Youtube@AnandAudio

नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने की नोटिस भेजने की तैयारी

National Human Rights Commission (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी इस गाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने X पर लिखा है, "बॉलीवुड से नैतिकता की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन सेंसर बोर्ड का अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है। यह मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति अपनी साइकोपैथिक प्रवृत्ति से पीढ़ियों को बर्बाद कर रहा है। हम समाज में इस गंदगी को फैलने नहीं देंगे, कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।"

कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर यह देख सकता है ❓

बॉलीवुड से नैतिकता की अपेक्षा तो है ही नहीं परंतु सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है।
यह मानसिक रोगी अपनी मनोविकृतियों से पीढ़ीयों को बर्बाद कर रहे हैं।

हम इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे,कार्यवाही हेतु नोटिस… pic.twitter.com/6CWRf2cujD

— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) March 16, 2026

66
फिल्म ‘KD: The Devil’ की कहानी और रिलीज डेट
Image Credit : Youtube@AnandAudio

फिल्म ‘KD: The Devil’ की कहानी और रिलीज डेट

KD: The Devil कन्नड़ पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन प्रेम ने किया है। फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं। 1970 के दशक के बेंगलुरु पर आधारित यह फिल्म काली नाम के छोटे अपराधी की कहानी दिखाती है, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फंस जाता है। फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन और रमेश अरविंद जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
संजय दत्त
नोरा फतेही
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Cocktail 2 Review: रोमांस का तड़का, इमोशंस का सैलाब और शाहिद-कृति-रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री
Recommended image2
खराब रिव्यू भी नहीं रोक पाए इस हॉरर फिल्म की रफ़्तार, 7 दिन में किया मेकर्स को मालामाल!
Recommended image3
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कैमरे के सामने फफक-फफक कर रो पड़े 'बाघा', वायरल हुआ वीडियो
Recommended image4
छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बन रही सबसे महंगी फिल्म, बजट इतना कि बन जाएं छावा जैसी 4 मूवी!
Recommended image5
Pranit More Controversy: तान्या मित्तल उतरीं प्रणित मोरे के सपोर्ट में, कही एक बड़ी बात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved