
मुंबई. बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा चटर्जी का निधन हो गया है। रविवार सुबह 2.55 बजे दीपा ने सॉल्ट लेक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली थी। वो 83 साल की थीं और डायबिटीज और किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। सौमित्र और दीपा चटर्जी की बेटी पॉलोमी बोस ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा,'बापी (सौमित्र) के नवंबर में हमें छोड़कर जाने के बाद, अब मां ने भी हमारा साथ छोड़ दिया है। वो हमें कहती रहती थीं- प्लीज मुझे जाने दो।'
45 सालों से जूझ रही थीं इस गंभीर बीमारी से
बता दें कि दीपा चटर्जी पिछले 45 सालों से डायबिटीज की बीमारी से जूझ रही थीं। इसके अलावा उन्हें खून से जुड़ी बीमारी भी थी, जिसका इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले किडनी में दिक्कतों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके परिवार ने पुष्टि की है कि किडनी की समस्या के चलते ही उनका निधन हुआ है।
पिछले साल हुआ था सौमित्र चटर्जी का निधन
गौरतलब है कि नवंबर, 2020 में बंगाली सुपरस्टर रहे दीपा के पति सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया था। उन्हें अक्टूबर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद कोलकाता में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने वायरस से जंग को जीत लिया था, लेकिन उनका दिमाग उनके शरीर का साथ नहीं दे रहा था। कुछ दिन वेंटीलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।