
मुंबई. भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कभी छिपाई नहीं। मां बनने तक की हर जर्नी को उन्होंने अपने चाहनेवालों के साथ साझा करती रहीं। उनकी जर्नी देखें तो उनसे कई महिलाएं प्रेरित हो सकती हैं। जहां प्रेग्नेंट होने के बाद कई महिलाएं अनहोनी के डर से काम छोड़कर घर बैठ जाती हैं, वहीं भारती सिंह बेबी होने के एक दिन पहले तक शूटिंग करती रहीं। इतना ही नहीं वो उस वक्त लेबर पेन में थीं।
अदाकारा ने मां बनने के एक दिन पहले की जर्नी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की हैं। उन्होंने बेबी आने के एक दिन पहले बताया,'दोस्तों आज मेरे कमर में दर्द हो रहा है। मुझे नहीं पता कि ये लेबर पेन है या कुछ और। लेकिन मैं इसे बर्दाश्त कर सकती हूं। मैंने अपनी मां और सासु मां को भी नहीं बताया है, बेवजह वो परेशान हो जाएंगीं। ' इसके बाद वो शूट पर चली जाती हैं। वहां वो बोलते हुए नजर आती हैं,'दोस्तों मैं शूट पर आ चुकी हूं। दर्द अभी भी है, लेकिन मेरा बच्चा स्पेशल है। जैसे ही मैं शूट करती हूं सबकुछ भूल जाती हूं। 15 सालों से काम करने की आदत हैं ना। देखते हैं जितना होगा उतना करूंगी, ज्यादा नहीं कर पाई तो हर्ष घर भेज देगा अपना ही शूट हैं।'
लेबर पेन में भी भारती दिखीं बेहद सहज
अगले दिन भारती को लेबर पेन शुरू हो जाता है। वो बताती हैं कि मैं डरी हुई हूं कि पता नहीं क्या होगा। डॉक्टर ने हमें बुलाया है। हालांकि मैं अभी दर्द सह सकती हूं। फिर दोनों गाड़ी में बैठे नजर आते हैं। भारती कहती हैं कि मैंने लड़का और लड़की दोनों के कपड़े रख लिए हैं। ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा शूट है। मैं बहुत डरी हुई हूं। इसके बाद भारती हॉस्पिटल पहुंचती हैं। यहां भी वो ब्लॉगिंग करती हैं।
हर्ष हर पल भारती के साथ रहे
भारती रोते हुए नजर आती हैं और कहती हैं कि सुई तो नहीं लगाओंगे ना। जिस पर नर्स कहती है नहीं। इसके बाद रात के चार बजे भारती अंधेरे में बोलती नजर आती हैं दोस्तों अब पेन ज्यादा हो गया है। इसके बाद उन्होंने अपने राजकुमार को जन्म दिया। हर्ष हर पल भारती के साथ खड़े नजर आए। अब फैंस को इंतजार है कि भारती कब अपने प्यारे से बच्चे की पहली झलक दिखाएंगी।
और पढ़ें:
ऋचा चड्ढा का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के छूटे पसीने, गर्मी में अदाकारा ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा
ट्विंकल खन्ना ने THE KASHMIR FILES के नाम पर मारा जोक, अशोक पंडित ने कहा-मैम इतना असंवेदनशील ना हों
रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड के पति आलिया भट्ट के हैं क्लोज फ्रेंड, एक्ट्रेस का खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।