रातभर दर्द में रहीं भारती सिंह, लेबर पेन में भी इस वजह से करती रहीं शूट, Video देख देंगे हिम्मत की दाद

भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया के घर नन्हे राजकुमार का आगमन हो चुका है। कपल बेहद ही खुश हैं। लेकिन मशहूर कॉमेडियन की हिम्मत की दाद देने होगी जो आखिरी दिन तक अपने प्रोजेक्ट पर काम करती रहीं वो भी लेबर पेन में। 

Nitu Kumari | Published : Apr 5, 2022 9:04 AM IST / Updated: Apr 05 2022, 05:05 PM IST

मुंबई. भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कभी छिपाई नहीं। मां बनने तक की हर जर्नी को उन्होंने अपने चाहनेवालों के साथ साझा करती रहीं। उनकी जर्नी देखें तो उनसे कई महिलाएं प्रेरित हो सकती हैं। जहां प्रेग्नेंट होने के बाद कई महिलाएं अनहोनी के डर से काम छोड़कर घर बैठ जाती हैं, वहीं भारती सिंह बेबी होने के एक दिन पहले तक शूटिंग करती रहीं। इतना ही नहीं वो उस वक्त लेबर पेन में थीं।

अदाकारा ने मां बनने के एक दिन पहले की जर्नी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की हैं। उन्होंने बेबी आने के एक दिन पहले बताया,'दोस्तों आज मेरे कमर में दर्द हो रहा है। मुझे नहीं पता  कि ये लेबर पेन है या कुछ और। लेकिन मैं इसे बर्दाश्त कर सकती हूं। मैंने अपनी मां और सासु मां को भी नहीं बताया है, बेवजह वो परेशान हो जाएंगीं। ' इसके बाद वो शूट पर चली जाती हैं। वहां वो बोलते हुए नजर आती हैं,'दोस्तों मैं शूट पर आ चुकी हूं। दर्द अभी भी है, लेकिन मेरा बच्चा स्पेशल है। जैसे ही मैं शूट करती हूं सबकुछ भूल जाती हूं। 15 सालों से काम करने की आदत हैं ना। देखते हैं जितना होगा उतना करूंगी, ज्यादा नहीं कर पाई तो हर्ष घर भेज देगा अपना ही शूट हैं।'

Latest Videos

लेबर पेन में भी भारती दिखीं बेहद सहज

अगले दिन भारती को लेबर पेन शुरू हो जाता है। वो बताती हैं कि मैं डरी हुई हूं कि पता नहीं क्या होगा। डॉक्टर ने हमें बुलाया है। हालांकि मैं अभी दर्द सह सकती हूं। फिर दोनों गाड़ी में बैठे नजर आते हैं। भारती कहती हैं कि मैंने लड़का और लड़की दोनों के कपड़े रख  लिए हैं। ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा शूट है। मैं बहुत डरी हुई हूं। इसके बाद भारती हॉस्पिटल पहुंचती हैं। यहां भी वो ब्लॉगिंग करती हैं।

हर्ष हर पल भारती के साथ रहे

भारती रोते हुए नजर आती हैं और कहती हैं कि सुई तो नहीं लगाओंगे ना। जिस पर नर्स कहती है नहीं। इसके बाद रात के चार बजे भारती अंधेरे में बोलती नजर आती हैं दोस्तों अब पेन ज्यादा हो गया है। इसके बाद उन्होंने अपने राजकुमार को जन्म दिया। हर्ष हर पल भारती के साथ खड़े नजर आए। अब फैंस को इंतजार है कि भारती कब अपने प्यारे से बच्चे की पहली झलक दिखाएंगी।

और पढ़ें:

ऋचा चड्ढा का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के छूटे पसीने, गर्मी में अदाकारा ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा

ट्व‍िंकल खन्ना ने THE KASHMIR FILES के नाम पर मारा जोक, अशोक पंडित ने कहा-मैम इतना असंवेदनशील ना हों

रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड के पति आलिया भट्ट के हैं क्लोज फ्रेंड, एक्ट्रेस का खुलासा

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts