Bipasha Basu ने करण सिंह ग्रोवर से शादी को लेकर खोला राज, कहा- पैरेंट्स को यह रिश्ता नहीं था मंजूर

साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर ने तीसरी बार बिपाशा बसु का हाथ थामा। दोनों आज खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।अदाकारा ने पिंकविला से बातचीत में बताया कि उनके माता-पिता को इस रिश्ते से आपत्ति थी। उन्होंने बताया कि फिर मैंने अपने पैरेंट्स को समझाया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 6:28 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का नाम आता है। लेकिन अदाकारा के माता-पिता को इनकी शादी से आपत्ति थी। बिपाशा ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने माता-पिता को कैसे मनाया था। दरअसल, बिपाशा से शादी करने से पहले करण की दो शादियां हो चुकी थी। अभिनेता ने पहले श्रद्धा निगम और दूसरी बार जेनिफर विंगेट से शादी की थी। लेकिन दोनों शादियां नहीं चली और तलाक हो गया।

साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर ने तीसरी बार बिपाशा बसु का हाथ थामा। दोनों आज खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।अदाकारा ने पिंकविला से बातचीत में बताया कि उनके माता-पिता को इस रिश्ते से आपत्ति थी। उन्होंने बताया कि फिर मैंने अपने पैरेंट्स को समझाया। उन्होंने कहा कि विफल विवाह यह संकेत नहीं है कि इंसान गलत है। उसकी निंदा नहीं होनी चाहिए। बिपाशा ने आगे बताया कि मेरा करण से जिस तरह का रिश्ता था वह शादी से कई गुणा ज्यादा बड़ा था। यह सिर्फ इतना है कि मैंने कागज के एक टुकड़े पर हस्ताक्षर नहीं किए। तो यह मुझे उससे अलग कैसे बनाता है। 

जीवन में जो भी होता है एक कारण से होता है

उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे कभी-कभी रिश्ता खत्म होने पर दिल टूट जाता है, लेकिन समय के साथ चीजें बेहतर हो जाती हैं। उन्होंने कहा, 'रिश्ते नहीं चलते, यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन लंबे समय में जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो आप हमेशा खुश रहते हैं। यह हमेशा कहा जाता है कि आपके जीवन में चीजें एक कारण से होती हैं और यह हमेशा सच होता है।'

कपिल शर्मा शो में आएंगे बिपाशा-करण

बता दें कि ये कपल द कपिल शर्मा शो में वैलेटाइन डे सेलिब्रेट करते नजर आएंगे। इस दौरान दोनों कपिल और उनकी टीम के साथ मजाक मस्ती करते हुए दर्शकों को खूब हंसाएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण को आखिरी बार वेब सीरीज क़ुबूल है 2.0 में देखा गया था। वहीं, बिपाशा का आखिरी प्रोजेक्ट 2020 का डेंजरस था।

और पढ़ें:

ALIA BHATT को व्हाइट साड़ी से हो गया है प्यार, GANGUBAI के प्रमोशन के दौरान हुस्न परी बनी आईं नजर

Lata Mangeshkar सिर्फ भारत की नहीं पाकिस्तान की भी उतनी ही थीं, सरहदों में नहीं कैद हुआ कभी संगीत

Tejasswi Prakash ने लिया सेक्सी Naagin अवतार, फोटोज देख करण कुंद्रा की बढ़ी धड़कन

बोल्डनेस में बेटी पलक को भी मात देती हैं Shweta Tiwari, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कराया अब तक का हॉट फोटोशूट

गोद भराई के दौरान जानें क्यों आया BHARTI SINGH को गुस्सा, MITHUN CHAKRABORTY को दी ये चेतावनी, देखें VIDEO

Read more Articles on
Share this article
click me!