अबू सलेम बन महेश मांजरेकर से मांगी 35 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने धर दबोचा 32 साल के आरोपी को

Published : Aug 27, 2020, 06:08 PM IST
अबू सलेम बन महेश मांजरेकर से मांगी 35 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने धर दबोचा 32 साल के आरोपी को

सार

मुंबई। एक्टर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर से 35 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो दिन से उन्हें मैसेज कर फिरौती की मांग की जा रही थी। मैसेज भेजने वाला खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम बता रहा था। महेश मांजरेकर ने मामले की शिकायत की, जिसके बाद मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने मामला दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दादर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने 32 साल के एक शख्स को रत्नागिरी से गिरफ्तार किया है। मांजरेकर को जिस सिम से फोन आया वह इसी शख्स के नाम पर थी। फिलहाल, पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही कि क्या वाकई इस शख्स के संबंध अबू सलेम से हैं या यह उसके नाम पर फर्जी ढंग से पैसे वसूलने का काम कर रहा था।

वहीं, इस मामले में महेश मांजरेकर ने कहा, मुझे मैसेज आए थे, जिसमें पैसों की डिमांड की गई थी। इसके बाद मैंने वो मैसेज पुलिस को दे दिए और अब उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। महेश ने कहा कि वो पागल था, जो उसने मुझे लोकल फोन से मैसेज किया।

बता दें कि महेश मांजरेकर ने संजय दत्त के साथ फिल्म 'वास्तव' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड और रेडी में भी अलग-अलग किरदार निभाए हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Priyanka Chopra Upcoming Movie 14 महीने से हो रही शूट, 1300 CR बजट वाली फिल्म पर बड़ी अपडेट!
VIROSH Wedding के बाद आया विजय-रश्मिका की नई फिल्म का पहला गाना, दिखा रोमांटिक अंदाज़