
मुंबई. भारत में भी कोराना का असर कम नहीं हुआ है। हर रोज कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसी बीच सेलेब्स के मौत की खबरें भी आ रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बुलबुल के एक्टर रहे अविनाश तिवारी के निधन की खबर सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
खुद एक्टर ने दी सफाई
अविनाश के निधन की अफवाह ट्विटर पर आग की तरह फैली, जिसके बाद एक्टर को खुद इसके बारे में ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी। ट्विटर पर एक अकाउंट से उनके निधन की खबर पोस्ट की गई। इसके साथ ही एक वेबसाइट का लिंक भी दिया गया। इस पोस्ट के बाद यूजर्स उनको लेकर दुख व्यक्त करने लगे। यह देखकर खुद अविनाश ने ट्वीट कर बताया कि यह फेक न्यूज है। अविनाश ने लिखा- इतनी जल्दी नहीं भाई। कौन हैं ये लोग? कहां से आते हैं ये लोग? भाई थोड़ा स्टैंडर्ड बढ़ा लो अपना, प्लीज, धन्यवाद।
गुस्सा हुए सेलेब्स
इस खबर पर कई सेलेब्स ने गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया। अहाना कुमरा ने लिखा- ये क्या बकवास है। वहीं मानवी गगरू ने लिखा- भगवान का शुक्रिया, हैशटैगफेकन्यूज। बता दें कि अविनाश ने 2017 में फिल्म तू है मेरा संडे से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2018 में आई फिल्म लैला मजनू में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और दर्शकों से इसे खूब सराहना मिली। 2018 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म घोस्ट स्टोरीज में भी काम किया। हाल ही में वे फिल्म बुलबुल में नजर आए। अविनाश अब परिणीति चोपड़ा संग फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।