आखिर विराट कोहली ने ऐसा क्या कह दिया कि अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाई खुद को, कही ये बात

क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही है।

Asianet News Hindi | Published : May 5, 2022 2:24 AM IST / Updated: May 05 2022, 08:11 AM IST

मुंबई. क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) जहां मैदान में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के जाने जाते है वहीं, वे अपनी फिटनेस के लिए भी फेसम है। कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते एक वीडियो शेयर किया था। वर्कआउट सेशन में उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी नजर आ रही है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कुछ ऐसा लिख दिया कि अनुष्का खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई। दरअसल, विराट ने वर्कआउट क्लिप शेयर कर लिखा- अपने फेवरेट काम पर अपने फेवरेट साथी के साथ लौट आया हूं। इस पर अनुष्का ने लाल रंग का दिलवाला इमोजी शेयर कर कमेंट किया। अनुष्का ने अलावा विराट के फैन्स भी उनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। 


हैवी वेट लिफ्टिंग करते दिखे विराट कोहली
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें में जिम में हैवी वेट लिफ्टिंग करते नजर आ रहे है। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही है। और दौरान कपल जिम वियर में दिख रहे है। विराट जहां पसीना-पसीना हुए दिख रहे हैं वहीं अनुष्का नॉर्मल ही नजर आ रही है। एक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख- कपल गोल्स। वहीं, एक अन्य ने लिखा-आपकी जिंदगी में अच्छा फेज हो या बुरा हम हमेशा आपके साथ है। एक ने गुजारिश करते हुए लिखा- ये सब तो ठीक है लेकिन कुछ रन मार ले भाई। एक ने लिखा- फिटनेस मास्टर। एक बोला- आप वेट तो काफी हैवी उठाते हो लेकिन सिक्स नहीं मार सकते। इसके अलावा कईयों ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी शेयर की। 

Latest Videos


5 साल पहले की थी विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी
आपको बता दें कि 5 साल पहले यानी 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने इटली में शादी की थी। इस शादी को उन्होंने बहुत ज्यादा प्राइवेट रखा था। शादी के वेन्यू से लेकर अन्य चीजों के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी। हालांकि, बाद में कपल में दिल्ली और मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन दिया था। बात अनुष्का के वर्कफ्रंट की करें तो वे 2018 के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। फिलहाल वे अपकमिंग फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की तैयारी कर रही है।

 

ये भी पढ़ें
क्या अनुष्का शर्मा की इन महंगी चीजों के बारे में जानते हैं आप, एक की कीमत सुनकर चकरा जाएगा माथा

कभी धोनी के प्यार में पागल थी 33 साल की ये हीरोइन, बाद में ऐसे अलग हो गए दोनों के रास्ते

कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी को गर्मी में आई उन दिनों की याद, पूल में मस्ती करते शेयर की PHOTOS

कभी सलमान खान को लगाया गले तो कभी लुटाया प्यार, ईद पार्टी से जाते-जाते शहनाज गिल कह गई ये बड़ी बात

सलमान खान की बहन की ईद पार्टी में कंगना रनोट ने दिखाया टशन, इसलिए जमीं पर नहीं टिक रहे थे पांव

PHOTOS: सितारों से रोशन हुई सलमान खान की बहन की ईद पार्टी, कंगना रनोट को किया पहली बार इन्वाइट

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा