RRR एक्ट्रेस श्रिया सरन बिकिनी में बेटी संग की मस्ती, गोवा बीच से वायरल हो रही तस्वीरें

Published : May 04, 2022, 08:36 PM IST
RRR एक्ट्रेस श्रिया सरन बिकिनी में बेटी संग की मस्ती, गोवा बीच से वायरल हो रही तस्वीरें

सार

साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन हाल ही में गोवा ट्रिप में खूब मस्ती करती दिखाई दीं। वो अपनी बेटी के साथ समंदर में खूब एन्जॉय करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है जो खूब वायरल हो रही हैं।

मुंबई. अजय देवगन की ऑनस्क्रीन वाइफ श्रिया सरन  (Shriya Saran) इन दिनों गोवा में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में अदाकारा  एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) में नजर आईं थी। हालांकि इस मूवी में उनका रोल बहुत ही छोटा था। श्रिया सरन भले ही इस मूवी में कुछ मिनट के लिए नजर आईं हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपने फैंस को तस्वीरों और वीडियो के जरिए हर रोज दिखाई देती हैं। हाल ही में अदाकार ने गोवा ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वो पहली बार बिकिनी में नजर आ रही हैं।

 'दृश्यम' फेम श्रिया शरण ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ समंदर में एन्जॉय करती कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। अदाकारा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीरों को देखें तो ये अब तक की सबसे बोल्ड तस्वीर कही जा सकती है। वो पहली बार बिकिनी में दिखाई दीं। एक्ट्रेस अपने पति आंद्रेई कोशेव और एक साल की बेटी राधा के साथ गोवा बीच पर नजर आईं।

फैंस पोस्ट पर लुटा रहे प्यार

तस्वीरों को देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें बिकिनी में देख हैरान भी हो रहे हैं। एक फैंस ने लिखा,'पहली बार बिकिनी में।' वही, एक फैंस ने लिखा,'खूबसूरत मम्मी।' वहीं एक यूजर को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। उसने लिखा,'मुझे ये पसंद नहीं आया।'

साल 2018 में शादी की बंधन में बंधी थी श्रिया

बता दें कि श्रिया सरन ने साल 2018 में आंद्रेई कोशेव के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। वो साउथ सिनेमा की सफल एक्ट्रेस में से एक है। बॉलीवुड में वो 'दृश्यम' (Drishyam) में नजर आईं। अजय देवगन की वाइफ की भूमिका में वो बेहतरीन रोल निभाया था।

इन मूवीज में नजर आएंगी श्रिया सरन 

श्रिया सरन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में आरआरआर मूवी में अजय देवगन की वाइफ बनी नजर आई। मूवी में उनका कैमियो रोल था। इसके अलावा अदाकारा'गमनम', 'नरगासूरन' और 'तड़का' जैसी फिल्मों में एक्टिंग करती दिखाई देंगी।

और पढ़ें:

दोस्त संग पूल में मस्ती करती दिखीं मंदिरा बेदी, एक तस्वीर देख आप बोल उठेंगे-ये क्या हो रहा है

मेट गाला को लेकर मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या पोस्ट किया, जो हो रहा वायरल

आखिर क्यों बेटे इब्राहिम के फ्यूचर को लेकर परेशान हैं Saif Ali khan, खुद बताई एक्टर ने वजह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Niyasa ने एक्टर पिता की दूसरी शादी को बताया फ्रॉड? Ritika Giri के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई