
मुंबई. हॉलीवुड के पॉपुलर फैशन इवेंट ‘मेट गाला-2022’ (Met Gala 2022) शुरू हो चुका है। इसमें सेलेब्स अलग-अलग अंदाज में पहुंच रहे हैं। इनके आउटफिट से लेकर मेकअप तक के चर्चे हर रोज हो रहे हैं। हॉलीवुड स्टार्स केटी पेरी,ब्लेक लाइवली, किम कर्दार्शियां, डकोटा जॉनसन, गीगी हदीद समेत कई सितारों ने रेड कार्पेट पर सुर्खियां बंटोरी हैं। मेट गाला इवेंट को लेकर पूरी दुनिया में बज बना हुआ है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि मुंबई पुलिस भी इस इवेंट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, मुंबई पुलिस ने मेट गाला इवेंट समें पहुंची ब्लेक लाइवली (Blake Lively) का उदाहरण देते हुए अपने पासवर्ड को स्ट्रॉन्ग रखने की सलाह दी। मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लेक लाइवली की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,'अपने पासवर्ड को लाइवली (सक्रिय) रखे और उन्हें बार-बार बदले।'
ब्लेक लाइवली ने ट्रांसफॉर्म गाउन से मचाया धूम
अब आप सोच रहे होंगे कि मुंबई पुलिस इन तस्वीरों के जरिए कहना क्या चाहती है तो चलिए इसके पीछे की स्टोरी भी बता देते हैं। दरअसल, अमेरिकन एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली मेट गाला में इटैलियन लग्जरी फैशन हाउस एटेलियर वर्साचे (Versace) का ट्रांसफॉर्म गाउन पहन कर पहुंची थीं। जब अदाकारा रेड कार्पेट पर आई तो उनकी ड्रेस का कलर पीच था। जोकि बाद में ब्लू शेड में बदल गया। हर कोई उनके स्टाइल से हैरान रह गया।
मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया टीम की हो रही तारीफ
मुंबई पुलिस का भी कहना यही है कि अपने पासवर्ड को मजबूत रखिये और बार-बार बदलिए। इस पोस्ट को देखकर इंस्टाग्राम यूजर मजे ले रहे हैं। यूजर्स मुंबई पुलिस के सोशल मीडिया टीम की क्रिएटिविटी की तारीफ करते नहीं चूक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'स्मार्ट! आपका सोशल मीडिया टीम गजब का है। सबसे अच्छा है।'
मेट गाला में बड़े-बड़े सेलेब्स डिफरेंट आउटफिट में लेती हैं एंट्री
बता दें कि इस बार मेट गाला 2022 में थीम ‘इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन’ और ड्रेस कोड ‘गिल्डेड ग्लैमर’ रखा गया है। इस इवेंट में सेलेब्स बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स के कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंचते हैं। इस इवेंट के लिए फैशन डिजाइनर्स ड्रेस बनाने में महीनों लगाते हैं। एक-एक चीज का बारिकी से ख्याल रखा जाता है।
और पढ़ें:
आखिर क्यों बेटे इब्राहिम के फ्यूचर को लेकर परेशान हैं Saif Ali khan, खुद बताई एक्टर ने वजह
अशनूर कौर ने अपने 18वें जन्मदिन पर खरीदी लग्जरी कार, कीमत जान हैरान रह जाएंगे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।