दीपिका के बाद अब हमशक्ल ने दिखाया बेशरम रंग, वीडियो देख एक बोला- रातभर गुनगुने पानी में भिगोने के बाद

दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'पठान' के गाने बेशरम रंग को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने को लेकर इतना विवाद हुआ कि फिल्म में कई जगह बदलाव करने पड़े। हालांकि, विवाद बढ़ने के साथ ही यह गाना इतना पॉपुलर हो गया कि आए दिन लोग इस पर रील्स और वीडियो बना रहे हैं।

Ganesh Mishra | Published : Jan 13, 2023 1:16 PM IST / Updated: Jan 13 2023, 06:47 PM IST

Deepika Padukone Look alike Besharam Rang: दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'पठान' के गाने बेशरम रंग को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने को लेकर इतना विवाद हुआ कि फिल्म में कई जगह बदलाव करने पड़े। हालांकि, विवाद बढ़ने के साथ ही यह गाना इतना पॉपुलर हो गया कि आए दिन लोग इस पर रील्स और वीडियो बना रहे हैं। इसी बीच, अब दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने भी 'बेशरम रंग' गाने पर वीडियो बनाया है। इस वीडियो में दीपिका की हमशक्ल उन्हीं की तरह डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। 

दीपिका की हमशक्ल ने दिखाए जबर्दस्त डांस मूव्स : 
सोशल मीडिया पर दीपिका की हमशक्ल का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका की हमशक्ल व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम्स में नजर आ रही है। न्यूड मेकअप में दीपिका की इस हमशक्ल ने बेशरम रंग गाने पर जबर्दस्त डांस मूव्स दिखाए। हालांकि, इनका नाम क्या है और ये कहां से हैं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। 

Latest Videos

बेशरम रंग देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स : 
दीपिका की हमशक्ल का यह वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रह हैं। एक ने कहा- ये है खाते-पीते घर की दीपिका। वहीं एक और शख्स ने कहा- अरे लगता है, किसी ने दीपिका को उबाल दिया। वहीं एक शख्स ने कहा- लगता है सारा खाना-पीना सिर्फ होंठों पर ही असर कर रहा है। एक और शख्स बोला- ये तो दीपक से दीपिका वाला केस लग रहा है। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- दीपिका, रातभर गुनगुने पानी में भिगोने के बाद। 

इस वजह से विवादों में आया गाना : 
बता दें कि 'बेशरम रंग' गाना पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था। इस गाने में दीपिका ने एक जगह भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। यहां तक कि मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी दीपिका के इस सीन पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई करने की बात कही थी। वहीं लोगों ने दीपिका के आउटफिट को बेहद अश्लील बताते हुए फिल्म का बायकॉट करने की मांग की थी। 

25 जनवरी को रिलीज होगी पठान : 
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। यह मूवी हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। इसमें शाहरुख, दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं, जबकि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। म्यूजिक विशाल-शेखर का है। इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपए है। 

ये भी देखें : 

PHOTOS: 10 साल पहले इनसे हुई थी 'अनुपमा' की शादी, मिलिए रुपाली गांगुली के रियल लाइफ हसबैंड से

Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया