MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • PHOTOS: 10 साल पहले इनसे हुई थी 'अनुपमा' की शादी, मिलिए रुपाली गांगुली के रियल हसबैंड से

PHOTOS: 10 साल पहले इनसे हुई थी 'अनुपमा' की शादी, मिलिए रुपाली गांगुली के रियल हसबैंड से

मुंबई। टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) ने TRP में सभी सीरियलों को पीछे छोड़ दिया है। अनुपमा सीरियल को शुरू हुए 30 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। सीरियल में इन दिनों अनुपमा और अनुज कपाड़िया का रोमांस ट्रैक चल रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शो में पहले सुधांशु पांडे ने अनुपमा के पति का किरदार निभाया था। बाद में उनकी जिंदगी में गौरव खन्ना की एंट्री होती है। अनुपमा के ऑनस्क्रीन हसबैंड के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके रियल पति के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। 

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Jan 15 2023, 12:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

रियल लाइफ की बात करें तो रुपाली गांगुली की की शादी अश्विन वर्मा से हुई है। रुपाली ने 10 साल पहले 6 फरवरी, 2013 को अश्विन वर्मा से शादी की थी। रुपाली और अश्विन का एक बेटा भी है, जिसका नाम नाम रुद्रांश है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

बता दें कि अश्विन से शादी होने के करीब 12 साल पहले से रुपाली उन्हें जानती थीं। लेकिन असल में दोनों को एक-दूसरे से प्यार शादी के सिर्फ 5 साल पहले ही हुआ था। रुपाली के मुताबिक, हमारा रिश्ता कुछ ऐसा था कि कि हमें प्रपोज करने की जरूरत ही नहीं पड़ी।

38

शादी से पहले रुपाली के पति अश्विन अमेरिका में रहते थे। वो यहां कि एक कंपनी में विज्ञापन फिल्में बनाने का काम करते थे। रुपाली के मुताबिक, अश्विन बेहद केयरिंग और सपोर्टिव इंसान हैं। अश्विन ने मुझे अनुपमा सीरियल के लिए बेहद सपोर्ट किया। 

48

जहां तक बात रुपाली गांगुली के करियर की है, तो उन्होंने इसकी शुरुआत 23 साल पहले साल 2000 में शुरू हुए टीवी शो 'सुकन्या' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान 2003 में आए टीवी सीरियल 'संजीवनी' से मिली।

58

'संजीवनी' में रुपाली ने डॉ. सिमरन चोपड़ा का रोल प्ले किया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद वो टीवी सीरियल 'साराभाई VS साराभाई' में मोनिशा के रोल में भी नजर आईं, जिसे लोगों ने खूब सराहा। 

68

बता दें कि रुपाली गांगुली ने 2008 में आई एनिमेशन मूवी 'दशावतार' में अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा डांस रियलिटी शो 'जरा नच के दिखा' और रियलिटी गेम शो 'फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी लेवल 2' में भी वो हिस्सा ले चुकी हैं।

78

रुपाली गांगुली ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। सबसे पहले वो 1985 में आई मूवी 'साहेब' में नजर आई थीं। इसके बाद वो 1987 में 'मेरा यार मेरा दुश्मन' में दिखीं। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों में रुपाली को क्रेडिट नहीं मिला। 

88

इसके अलावा रुपाली ने 1997 में फिल्म 'दो आंखें बारह हाथ' और अंगारा में काम किया। दो आंखे बारह हाथ में गोविंदा ने भी काम किया है। रुपाली 2011 में फिल्म 'सतरंगी पैराशूट' में भी काम कर चुकी हैं। 

ये भी देखें : 

पोती ईशा अंबानी का चेहरा देखे बिना नहीं होती थी धीरूभाई की सुबह, जानें आखिर क्या था बचपन का वो किस्सा

8 PHOTOS: यामी गौतम संग रोमांस कर चुके अनुपमा के 'पति', 14 साल पहले इस सीरियल में दिखी थी Love Story

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
रूपाली गांगुली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 6 फ़िल्में, Toxic किस नंबर पर पहुंची?
Recommended image2
Toxic Collection Day 1: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'टॉक्सिक', पहले दिन की इतनी कमाई
Recommended image3
हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही मारी गईं ताबड़तोड़ गोलियां
Recommended image4
वो Toxic हीरोइन, जिसने आतंकी हमले में पिता को खोया, मूवीज में एंट्री के लिए बेलने पड़े पापड़
Recommended image5
Toxic में साउथ एक्ट्रेस ने दिया ऐसा सीन कि मच गया बवाल, लोग पूछ रहे- ये तुमने क्या किया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved