क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, कह दी ऐसी बात कि सोचने पर मजबूर हुए फैन

Published : Aug 19, 2019, 12:13 PM IST
क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, कह दी ऐसी बात कि सोचने पर मजबूर हुए फैन

सार

दीपिका-रणवीर ने पिछले साल 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के फौरन बाद से ही दीपिका की प्रेग्नेंसी के कयास लगने लगे थे। दरअसल ऐसा इसलिए था, क्योंकि दीपिका ने शादी के बाद कोई नई फिल्म साइन नहीं की थी।

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को करीब 9 महीने का वक्त हो चुका है। दोनों ने पिछले साल 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के फौरन बाद से ही दीपिका की प्रेग्नेंसी के कयास लगने लगे थे। दरअसल ऐसा इसलिए था, क्योंकि दीपिका ने शादी के बाद कोई नई फिल्म साइन नहीं की थी। हालांकि अब दीपिका ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

आखिर ऐसा क्या बोल गईं दीपिका...
हाल ही में पति रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम पर शुरू किए गए एक चैट सेशन में दीपिका ने शरारत भरे अंदाज में एक ऐसा कमेंट कर दिया, जिससे उनके फैन ये सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या दीपिका वाकई प्रेग्नेंट हैं। दीपिका ने रणवीर के चैट सेशन के दौरान कहा- "हाय! डैडी"। इसमें दीपिका ने वेविंग इमोजी के साथ ही एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी शेयर किया। जवाब में रणवीर ने कमेंट किया "हाय बेबी।" 

अर्जुन ने लिखा- बाबा, भाभी आपको एक देने वाली हैं...
इसके बाद अर्जुन कपूर ने मजे लेते हुए लिखा- "बाबा, भाभी आपको एक देने वाली हैं।" ऐसे में लोग अर्जुन के इस कमेंट को देख ये मान रहे हैं कि दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें कि दीपिका रणवीर की फिल्म '83' में उनकी ऑनस्क्रीन वाइफ का किरदार निभा रही हैं। 

किस ले आया दोनों को करीब...
क्रू मेंबर के मुताबिक, 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट पर 'अंग लगा दे' गाना फिल्माया जाना था। दोनों को गाने के अंत में इस एक किसिंग सीन फिल्माना था। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों डायरेक्टर के कट कहने के बावजूद एक-दूसरे को किस करते रहे। उस रात सेट पर 50 लोग मौजूद होंगे और यह देखकर सब सन्न रह गए। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Spider-Man: Brand New Day ने 11वें दिन रचा इतिहास, बनी भारत में 400 CR कमाने वाली पहली हॉलीवुड मूवी
Toxic Budget कितना? यश ने कितनी फीस ली, हीरोइनों की फ़ौज में किसे मिला सबसे ज्यादा पैसा?