
मुंबई. फरहान अख्तर (farhan akhtar) शिबानी दांडेकर (shibani dandekar) के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। न्यूली वेड कपल की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब आ रही हैं। कपल ने भी अपनी शादी की कुछ स्पेशल मोमेंट्स इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किए हैं, जो अब तक दुनिया की नजरों में नहीं आई थी। हर कोई इस शादी में फरहान के बेटियों की मौजूदगी को लेकर जानना चाहता था। क्या फरहान की दोनों बेटियां शाक्या और अकीरा शादी में आई थी। इस सवाल का जवाब मिल गया है।
फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें उनकी दोनों बेटियां दिखाई दे रही हैं। दोनों पापा की दूसरी शादी में बेहद ही खुश नजर आईं। दोनों ने फरहान की शादी के लिए देसी लुक अपनाया था। बड़ी बेटी शाक्या ने स्काई ब्लू कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ लहंगे के मैचिंग का मस्कारा, ब्लश और डार्क पिंक लिपस्टिक लगाई थी।
अकीरा ने मिंट ग्रीन लहंगा पहना था
वहीं, छोटी बेटी अकीरा ने मिंट ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। 15 साल की अकीरा ने इसके साथ हल्की जूलरी कैरी की थी। हल्का मेकअप किया था और पर्ल मांग टीका पहनकर महफिल की रौनक बनी नजर आईं। शाक्या और अकीरा पापा की शादी में जमकर डांस भी करती दिखाई दीं।
फरहान अपनी पहली पत्नी अधुना से 2017 में ली थी तलाक
बता दें कि फरहान अख्तर और अधुना ने साल 2001 में शादी की थी। दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया है। इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा है। एक की उम्र 21 साल है और दूसरे की 15 साल।
शिबानी दांडेकर से 19 फरवरी को की शादी
कई साल डेट करने के बाद फरहान ने 19 फरवरी को खंडाला वाले फार्महाउस में शिबानी दांडेकर के साथ Vows और रिंग एक्सचेंज से शादी रचाई। शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी शादी में शामिल हुए और डांस करके महफिल लूट ली।
और पढ़ें:
URFI JAVED को एडल्ट फिल्म बनाते पुलिस ने पकड़ा! अदाकारा के छूटे पसीने, VIDEO के साथ जानें पूरा सच
तो क्या Gangubai Kathiawadi का नाम संजय लीला भंसाली बदलेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सुझाव
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।