शादीशुदा Mouni Roy संग रोमांस करते दिखे Tiger Shroff, शादी के बाद पहली बार किसी वीडियो में दिखेगी TV की नागिन

Published : Feb 22, 2022, 06:08 PM IST
शादीशुदा Mouni Roy संग रोमांस करते दिखे Tiger Shroff, शादी के बाद पहली बार किसी वीडियो में दिखेगी TV की नागिन

सार

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी के बाद पहली बार रोमांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, उनका ये रोमांस पति नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ दिख रहा है। दरअसल, टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय जल्द ही एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।

मुंबई। टीवी की नागिन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी के बाद पहली बार रोमांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, उनका ये रोमांस पति नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ दिख रहा है। दरअसल, टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय जल्द ही एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इसके गाने 'पूरी गलबात' का टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें मौनी रॉय और टाइगर श्रॉफ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने इस टीज़र की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ मौनी रॉय (Mouni Roy) की इंटेंस केमेस्ट्री देखकर अब फैंस को इस वीडियो वीडियो के रिलीज होने का इंतजार है। वहीं टाइगर के इस वीडियो पर उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी रिएक्ट किया है। दिशा पाटनी ने लिखा- अब इंतजार नहीं कर सकती। उनके अलावा टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कहा- हमने इसके लिए बहुत लंबा इंतजार किया है। इनके अलावा एली अवराम और टाइगर-मौनी के फैंस ने भी हार्ट और फायर इमोजी बनाकर दोनों के वीडियो की तारीफ की है।

बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ गोवा में शादी की। सूरज और मौनी (Mouni Roy) की पहली बार मुलाकात साल 31 दिसंबर 2019 की रात दुबई के एक नाइट क्लब में हुई। दोनों वहां नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे। अजनबियों के रूप में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद सूरज और मौनी एक दूसरे को पसंद करने लगे और डेटिंग शुरू कर दी। 

इन फिल्मों में दिखेंगे मौनी-टाइगर : 
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में मौनी रॉय रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बात करें तो वह 'हीरोपंती 2' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ तारा सुतारिया काम कर रही हैं। इलके अलावा टाइगर कृति सेनन के साथ फिल्म 'गणपत' भी कर रहे हैं। वहीं मौनी रॉय भी अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ का इंतजार कर रही हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Vs The Raja Saab: रणवीर सिंह की फिल्म ने फिर भरी उड़ान, प्रभास की मूवी 10वें दिन ही ढेर
Border 2 से 23 जनवरी को भिड़ेंगी ये 18 फ़िल्में, इनमें 2 ब्लॉकबस्टर फिर से हो रहीं रिलीज!