Farhan Akhtar की शादी में उनकी दोनों बेटियों का दिखा देसी अंदाज, Shakya और Akira ने दिखाया अपना स्वैग

Published : Feb 23, 2022, 11:16 PM IST
Farhan Akhtar की शादी में उनकी दोनों बेटियों का दिखा देसी अंदाज, Shakya और Akira ने दिखाया अपना स्वैग

सार

फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें उनकी दोनों बेटियां दिखाई दे रही हैं। दोनों पापा की दूसरी शादी में बेहद ही खुश नजर आईं। दोनों वेडिंग सेरेमनी में देसी लुक में दिखाई दीं।

मुंबई. फरहान अख्तर (farhan akhtar) शिबानी दांडेकर (shibani dandekar) के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। न्यूली वेड कपल की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब आ रही हैं। कपल ने भी अपनी शादी की कुछ स्पेशल मोमेंट्स इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किए हैं, जो अब तक दुनिया की नजरों में नहीं आई थी। हर कोई इस शादी में फरहान के बेटियों की मौजूदगी को लेकर जानना चाहता था। क्या फरहान की दोनों बेटियां शाक्या और अकीरा शादी में आई थी। इस सवाल का जवाब मिल गया है।

फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें उनकी दोनों बेटियां दिखाई दे रही हैं। दोनों पापा की दूसरी शादी में बेहद ही खुश नजर आईं। दोनों ने फरहान की शादी के लिए देसी लुक अपनाया था। बड़ी बेटी शाक्या ने स्काई ब्लू कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ लहंगे के मैचिंग का मस्कारा, ब्लश और डार्क पिंक लिपस्टिक लगाई थी।

अकीरा ने मिंट ग्रीन लहंगा पहना था

वहीं, छोटी बेटी अकीरा ने मिंट ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। 15 साल की अकीरा ने इसके साथ हल्की जूलरी कैरी की थी। हल्का मेकअप किया था और पर्ल मांग टीका पहनकर महफिल की रौनक बनी नजर आईं। शाक्या और अकीरा पापा की शादी में जमकर डांस भी करती दिखाई दीं।

फरहान अपनी पहली पत्नी अधुना से 2017 में ली थी तलाक

बता दें कि फरहान अख्तर और अधुना ने साल 2001 में शादी की थी। दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया है। इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा है। एक की उम्र 21 साल है और दूसरे की 15 साल।

शिबानी दांडेकर से 19 फरवरी को की शादी

कई साल डेट करने के बाद फरहान ने 19 फरवरी को खंडाला वाले फार्महाउस में शिबानी दांडेकर के साथ Vows और रिंग एक्सचेंज से शादी रचाई। शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी शादी में शामिल हुए और डांस करके महफिल लूट ली।

और पढ़ें:

BAPPI LAHIRI की याद में परिवार ने आयोजित किया प्रार्थना सभा, इमोशनल हुईं बेटी, कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

URFI JAVED को एडल्ट फिल्म बनाते पुलिस ने पकड़ा! अदाकारा के छूटे पसीने, VIDEO के साथ जानें पूरा सच

तो क्या Gangubai Kathiawadi का नाम संजय लीला भंसाली बदलेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सुझाव

PREV

Recommended Stories

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई
2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल