फिल्मफेयर में रहा रणवीर सिंह और आलिया की फिल्म का दबदबा, बेस्ट एक्टर समेत जीते 12 अवॉर्ड

Published : Feb 16, 2020, 03:21 PM IST
फिल्मफेयर में रहा रणवीर सिंह और आलिया की फिल्म का दबदबा, बेस्ट एक्टर समेत जीते 12 अवॉर्ड

सार

शनिवार 15 फरवरी की रात गुवाहाटी में आयोजित हुए 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'गली बॉय' का दबदबा देखने के लिए मिला। इस फिल्म ने बेस्ट एक्टर समेत 12 अवॉर्ड अपने नाम किए।

मुंबई. शनिवार 15 फरवरी की रात गुवाहाटी में आयोजित हुए 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'गली बॉय' का दबदबा देखने के लिए मिला। इस फिल्म ने बेस्ट एक्टर समेत 12 अवॉर्ड अपने नाम किए। इस मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल प्ले किया था। ये पहला मौका है जब ये अवॉर्ड शो मुंबई से बाहर हुआ। गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में हुई सेरेमनी को विक्की कौशल और करण जौहर ने होस्ट किया। 

विनर्स की लिस्ट 

कैटेगरी    विनर    रिमार्क
बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)रणवीर सिंहगली बॉय
बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल)आलिया भट्टगली बॉय
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)आयुष्मान खुरानाआर्टिकल 15
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल)तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकरसांड की आंख
बेस्ट डायरेक्टरजोया अख्तरगली बॉय
क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म सोनचिड़िया और आर्टिकल 15
बेस्ट फिल्म गली बॉय
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टरसिद्धांत चतुर्वेदीगली बॉय
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेसअमृता सुभाषगली बॉय
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टरआदित्य धरउरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट डेब्यू एक्टरअभिमन्यु दासानीमर्द को दर्द नहीं होता
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेसअनन्या पांडेस्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
बेस्ट प्लैकबैक सिंगर (मेल)अरिजीत सिंहकलंक नहीं (कलंक)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेलशिल्पा रावघुंघरू (वॉर)
बेस्ट डायलॉग्सविजय मौर्यगली बॉय
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरीअनुभव सिन्हा, गौरव सोंलंकीआर्टिकल 15 
बेस्ट स्क्रीनप्लेरीमा कागती और जोया अख्तरगली बॉय
बेस्ट लिरिक्सडिवाइन और अंकुर तिवारीअपना टाइम आएगा (गली बॉय)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम

गली बॉय: अंकुर तिवारी और जोया अख्तर

कबीर सिंह : मिथुन, अमाल मलिक, विशाल मिश्रा, संचेत-परम्परा और अखिल सचदेव

गली ब्वॉय और कबीर सिंह

बेस्ट वीएफएक्सशेरी भरदा एंड विशाल आनंदवॉर
बेस्ट एक्शनपॉल जेनिंग्स, ओह सी यंग, परवेज शेख और फ्रैंज स्पिलहौस    वॉर
बेस्ट कोरियोग्राफीरेमो डिसूजाघर मोरे परदेसिया (कलंक)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफीजय ओजागली बॉय
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोरकर्ष काले और द सालवेज ऑडियो कलेक्टिवगली बॉय
बेस्ट एडिटिंगशिवकुमार वी पणिक्करउरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट साउंड डिजाइनबिश्वदीप दीपक चटर्जी और निहार रंजन सामलउरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनसुजैन कैपलन मेर्वांजीवॉर
बेस्ट कॉस्टयूमदिव्या गंभीर, निधि गंभीरसोनचिड़िया
लाइफटाइम अचीवमेंटरमेश सिप्पी 
बेस्ट एक्ट्रेस (शॉर्ट फिल्म)सारा हाशमीबेबाक
बेस्ट एक्टर (शॉर्ट फिल्म)राजेश शर्माटिंडे
बेस्ट एक्शन (शॉर्ट फिल्म)शाजिया इकबालबेबाक
बेस्ट नॉन फिक्शन (शॉर्ट फिल्म)अनंत नारायण महादेवनविलेज ऑफ़ अ लैसर गॉड
पीपल च्वॉइस अवॉर्ड (बेस्ट शॉर्ट फिल्म)रोहित बापू काम्बलेदेशी
एक्सीलेंस इन सिनेमागोविंदा 
स्पेशल अवॉर्ड    मनीष मल्होत्राबॉलीवुड फैशन में 30 साल के योगदान के लिए

एक दिन पहले ही गुवाहाटी पहुंचे स्टार्स

फिल्मफेयर अवॉर्ड शो के लिए मुंबई से लगभग सभी बड़े स्टार्स अवार्ड नाइट से एक दिन पहले ही गुवाहाटी पहुंच चुके थे। इनमें अक्षय कुमार, करण जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, इरफान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्‌ट, आयुष्मान खुराना, विकी कौशल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष मल्होत्रा, वाणी कपूर, रणवीर शौरी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा, उषा उत्थुप जैसे नाम शामिल हैं।

1954 में शुरू किया गया था अवॉर्ड 

अंग्रेजी मैग्जीन फिल्मफेयर की ओर से बॉलीवुड मूवीज के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए यह अवॉर्ड हर साल दिए जाते हैं। इसकी शुरुआत 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना नहीं हुई थी। ये अवॉर्ड जनता के वोटो और ज्योरी के सदस्यों के वोटों के आधार पर दिए जाते हैं। पहले इस अवॉर्ड शो का नाम 'द क्लेयर्स' था, जो फिल्मों के आलोचक क्लेयर मेंदिनोचा के नाम पर आधारित था। 21 मार्च 1954 को हुए पहले अवॉर्ड शो में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar बनी देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, ये 2 फ़िल्में BO पर असली चुनौती!
कौन हैं 28 साल के सिंगर तलविंदर, जिनसे जुड़ रहा 5 साल बड़ी दिशा पाटनी का नाम?