
मुंबईः बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का डूडल बनाकर गूगल ने उन्हें याद किया। 22 जून 1932 को पंजाब के नवनशहर में जन्में अमरीश पुरी हर तरह के किरदार को लेकर फेमस थे। मौगेम्बो खुश हुआ...यह डायलॉग आज भी सिनेप्रेमी की जुबां पर है। एक्टिंग से पहले पुरी ने एंप्लोइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में 21 साल तक काम किया था। उर्मिला देवीकर से अमरीश पुरी ने लव मैरिज की थी। दो बच्चे राजीव और नम्रता हैं।
80-90 के दशक में ज्यादातर फिल्मों में अमरीश पुरी ने विलेन का रोल किया था। 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैंबो का किरदार करके अमरीश पुरी छा गए थे। बता दें, अमरीश पुरी के दो भाई चमन पुरी और मदन पुरी पहले ही बॉलीवुड में थे। यह देखकर उन्होंने भी फिल्मी जगत में हाथ आजमाने की कोशिश की लेकिन स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए। 40 की उम्र तक उन्होंने ईएसआईसी में काम किया। प्रेम पुजारी उनकी पहली फिल्म थी। ब्लड कैंसर से जूझ रहे अमरीश पुरी ने 12 जनवरी 2005 को 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।