फ्रांस में हिना खान ने बिखेरा हुस्न का जलवा, cannes 2022 में शामिल होने से पहले दिखाई पहली झलक

हिना खान दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी। वो 17 मई से शुरू होने वाले इवेंट में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंच गई हैं। उन्होंने वहां से खुद की पहली झलक अपने फैंस के साथ साझा की हैं।

Nitu Kumari | Published : May 15, 2022 11:26 AM IST

मुंबई. हिना खान (Hina khan) टीवी की दुनिया में मशहूर होने के बाद फिल्म जगत में कामयाबी हासिल करने की दिशा में काम कर रही हैं। इन दिनों उनकी चर्चा कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival ) को लेकर हो रही है। एक्ट्रेस दूसरी बार इस इंटरनेशल इवेंट में शामिल होंगी। इसके लिए वो फ्रांस की जमीन पर कदम रख चुकी हैं।

2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुस्न के जलवे बिखेर चुकी हिना खान 14 अप्रैल को फ्रांस के लिए रवाना हुईं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उन्होंने लैवेंडर कलर का आउटफिट पहना था। स्टाइलिश सनग्लास के साथ वो ग्लैमरस लुक दे रही थीं।

Latest Videos

हिना खान फ्रांस की धरती पर बिखेरा हुस्न का जलवा

'ये रिश्ता क्या कहलता 'फेम हिना खान फ्रांस की धरती पर कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर किया। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। हिना कार के अंदर बैठी हैं। वो व्हाइट कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाई दीं। ऑफ सोल्डर गाउन में वो अपना क्वीज फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन कलर की एयरिंग पहन है जो पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। 

हिना खान ने इस आउटफिट के साथ ग्लॉसी मेकअप किया है। आंखों को हाइलाइट्स किया है। पूरे लुक में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

'कंट्री ऑफ ब्लाइंड ' का प्रमोशन करेंगी हिना खान

बता दें कि हिना 2019 में दो बार कान्स में रेड कारपेट पर वॉक किया था। इस बार वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड 'का प्रमोशन करेंगी। फैंस को इंतजार है कि इस बार उनकी चहेती स्टार किस अंदाज में नजर आएंगी। गौरतलब है कि इस बार दीपिका पादुकोण जूरी मेंबर में शामिल होंगी। 

अक्षय कुमार नहीं शामिल होंगे कान्स में

अक्षय कुमार भी कान्स में शामिल होने वाले थे। लेकिन उन्हें कोरोना हो गया है। जिसकी वजह से वो इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। कान्स 2022 में पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एआर रहमान समेत कई सेलेब्स शिरकत करेंगे। कान्स 17 मई से 28 मई तक चलेगा।

और पढ़ें:

Cannes 2022 से पहले दीपिका पादुकोण इस इवेंट में बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख रणवीर सिंह भी हुए घायल

आलीशान घर और लग्जरी कार नहीं ले पाएंगे कभी पंकज त्रिपाठी, एक्टर ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

अपने जन्मदिन पर रोमांटिक हुई Sunny Leone, पति डेनियल वेबर को लिप किस करती शेयर की तस्वीरें

Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.