इलैयाराजा ने तैयार की 8,500 से अधिक गीतों की धुनें, पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत करने पर दी बधाई

Published : Jul 06, 2022, 10:11 PM ISTUpdated : Jul 06, 2022, 10:28 PM IST
इलैयाराजा ने तैयार की 8,500 से अधिक गीतों की धुनें, पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत करने पर दी बधाई

सार

इलैयाराजा को बुधवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। भारत के अब तक के सबसे प्रसिद्ध भारतीय संगीतकारों में उनकी गिनती होती है। उन्होंने 8500 से ज्यादा गानों की धुनें तैयार की हैं। न्होंने 20,000 से अधिक म्यूजिक कंसर्ट भी किए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, PM Modi congratulates Ilaiyaraaja on being nominated for Rajya Sabha : संगीतकार इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। बेहद अनुभवी संगीत निर्देशक ने 8,500 से अधिक गीतों का संगीत तैयार किया है। इलैयारजा ने नौ भाषाओं में करीब 1,500 फिल्मों के गीतों के लिए संगीत तैयार किया है। इलैया राजा ने पांच दशकों में अपने करियर में 20,000 से अधिक म्यूजिक कंसर्ट किए हैं।'

इलैयाराजा के लिए बधाई भेजते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने ट्वीट किया, “उनकी रचनाएँ खूबसूरती से कई इमोशन को पेश करती हैं।  उनकी जीवन यात्रा भी उतनी ही प्रेरक है- वह एक विनम्र पृष्ठभूमि से उठे और बहुत कुछ हासिल किया। खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।"

 

 

 

सदमा फिल्म के गाने आज भी हैं लोकप्रिय
इलैयाराजा का वास्तव में एक शानदार करियर रहा है।  इलैयाराजा ने कमल हसन, श्रीदेवी (Kamal Hassan, Sridevi) स्टारर सदमा (Sadma) में भी संगीत दिया था। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में संगीत दिया है। ऐ जिंदगी गले लगा ले गाना सदाबहार गीत है, जिसे आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। ता अ से को उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यों में से एक माना जाता है।

पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
 संगीत के विशेषज्ञ ने अपने करियर में कई मुकाम और सम्मान हासिल किए हैं। ऑस्कर विजेता एआर रहमान (AR Rahman) ने अपने करियर की शुरुआत इलैयाराजा के सहायक के रूप में की थी। लंदन में रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा (Royal Philharmonic Orchestra) ने एक बार उनके द्वारा तैयार की गई एक सिम्फनी का प्रदर्शन किया था। उन्हें अब तक पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले हैं, तीन सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन ( Best Music Direction) के लिए और दो सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड (Best Background Score) के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।

तमिल एल्बम अन्नक्किली का पॉप्युलर गीत
1976 में अपनी पहली तमिल एल्बम अन्नक्किली ( Tamil album Annakkili) के बाद से उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। इलैयाराजा ने मणिरत्नम की रजनीकांत-स्टारर थलपति के लिए रक्कम्मा कैय्या थट्टू ( Rakkamma Kaiyya Thattu) की रचना की है। 2002 में, BBC poll में इसे दुनिया का चौथा सबसे लोकप्रिय गीत चुना गया था।

और पढ़ें...

PS-1 के नए पोस्टर में साउथ स्टार का दिखा जबरदस्त लुक, जानें कौन सा किरदार निभा रहे फिल्म में

PS-I Teaser: चोल राजवंश की कहानी लेकर आ रहे हैं मणिरत्नम, जानिए कमबैक फिल्म में किस रोल में नजर आएंगी ऐश्वर्या

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट