कैंसर से लड़ रहे संजय दत्त के लिए इस एक्ट्रेस ने जलाई अखंड ज्योति, अच्छी सेहत के लिए कर रही प्रार्थना

Published : Aug 23, 2020, 06:51 PM IST
कैंसर से लड़ रहे संजय दत्त के लिए इस एक्ट्रेस ने जलाई अखंड ज्योति, अच्छी सेहत के लिए कर रही प्रार्थना

सार

संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर है। एक्टर के फैन्स को जब से इस खबर का पता चला है, तभी से लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आम लोगों के साथ ही फिल्म और टीवी से जुड़ी हस्तियां भी संजू के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांग रही हैं। 

मुंबई। संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर है। एक्टर के फैन्स को जब से इस खबर का पता चला है, तभी से लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आम लोगों के साथ ही फिल्म और टीवी से जुड़ी हस्तियां भी संजू के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांग रही हैं। इसी बीच, टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर संजय दत्त के लिए अखंड ज्योति जलाई है। 

 

काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, संजय दत्त! आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। विघ्नहर्ता, विघ्न दूर करो। बता दें कि संजय कुछ समय पहले अपनी बहन प्रिया के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। वहीं संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने बताया था कि संजय का शुरुआती इलाज मुंबई में ही हो सकता है और इसके बाद वो अमेरिका या सिंगापुर इलाज के लिए रवाना हो सकते हैं।

 

इससे पहले संजय दत्त ने खुद ट्वीट करके बताया था कि वो काम से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं। बता दें कि संजय दत्त की आने वाली फिल्मों में सड़क 2, शमशेरा, केजीएफ चैप्टर 2, पृथ्वीराज, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, टोरबाज शामिल हैं। इनमें से कुछ फिल्में पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं, जबकि कुछ फिल्मों में थोड़ा बहुत काम बाकी है। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

कौन थी हॉरर फिल्मों की ये हीरोइन, खौफनाक रोल्स के लिए फेमस एक्ट्रेस की कैसे हुई मौत?
Hardik Pandya की एक्स वाइफ का वीडियो वायरल, Natasa Stankovic के सपोर्ट में उतरे फैंस