
मुंबई. कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के बारे में ये बात सभी जानते है कि वे किसी न किसी लाइमलाइट में आ ही जाती है। वे कुछ इस तरह की बयानबाजी करती है कि उनका विवादों में आना तय रहता है। एक बार फिर कंगना चर्चा में आ गई है। इस बार उन्होंने साउथ फिल्मों और वहां के सुपरस्टार्स पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चार कारण लिखे हैं कि आखिर क्यों साउथ के स्टार्स का इतना क्रेज है। उन्होंने साउथ की फिल्मों की सफलता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एक वेबसाइट की स्टोरी शेयर की है। इस आर्टिकल में पुष्पा 2 (Pushpa 2) और केजीएफ 2 (KGF 2) के बारे में लिखा गया है। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार्स और वहां की फिल्मों के कंटेंट पर अपनी राय रखी है।
साउथ स्टार्स को लेकर कही ये बात
उन्होंने लिखा है कि कुछ कारण जिसकी वजह से साउथ कंटेंट और सुपरस्टार्स का इतना क्रेज है। पहला वो अपनी भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े हुए हैं। दूसरा वो अपने परिवार और रिश्ते को लेकर पारंपरिक हैं, पश्चिमी नहीं हैं। तीसरा- इनका जुनून और काम का तरीका एकदम यूनिक है। अंत में उन्होंने साउथ और बॉलीवुड दोनों को नसीहत देते हुए लिखा कि खुद को भ्रष्ट करने के लिए बॉलीवुड को अनुमति नहीं देना चाहिए। उन्होंने एक आर्टिकल भी शेयर किया है। ये साउथ की उन दो बड़ी फिल्मों के सीक्वल पर है, जिनका हिंदी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 और यश की फिल्म केजीएफ 2 का जिक्र है। इन दोनों फिल्मों के पहले पार्ट ने हिंदी एरिया में जमकर कमाई की है।
टीकू वेड्स शेरू के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग
कंगना रनोट ने अपनी पहले प्रोडक्शन फिल्म टीकू वेड्स शेरू के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर दी है। पहली फोटो में कंगना एक मॉनिटर की ओर दिखती हुए दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा- टीकू वेड्स शेरू के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग को आज यानी शनिवार से शुरू कर दिया गया है। दूसरी फोटो में सेट पर मौजूद एक शख्स उन्हें कुछ समझाता नजर आ रहा है, जबकि तीसरी फोटो में वे कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। फोटोज को सेयर कर उन्होंने लिखा- इस वायरस की उथल-पुथल से बाहर निकलने के बाद सेट पर आकर अच्छा लगा। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्माण कंगना रनोट के प्रोडक्शंस हाउस मणिकर्णिका फिल्म के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में है। इस फिल्म को साई कबीर डायरेक्ट कर रहे हैं। कबीर इससे पहले कंगना की फिल्म रिवॉल्वर रानी को भी डायरेक्ट कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें
खुद के बोल्ड ड्रेसिंग सेंस पर उठे सवाल तो भड़की Malaika Arora, उंगली उठाने वालों की ऐसे बंद की बोलती
तलाक के बाद भी एक-दूजे का साथ नहीं छोड़ रहे Dhanush और Aishwarya, सामने आ रही ये वजह
Divya Bharti से Sushant Singh Rajput तक, वो सेलेब्स जिनकी मौत से हिल गई थी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।