कंगना ने संजय राउत की ली चुटकी, बोली-हिमाचल में शूटिंग कर पैसा कमाने वाले हरामखोर कहे जाएंगे

Published : Nov 01, 2020, 11:47 AM ISTUpdated : Nov 01, 2020, 03:47 PM IST
कंगना ने संजय राउत की ली चुटकी, बोली-हिमाचल में शूटिंग कर पैसा कमाने वाले हरामखोर कहे जाएंगे

सार

कंगना रनोट ने एक बार शिवसेना नेता संजय राउत (sanjay raut) पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में हिमाचल प्रदेश में चल रही फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग से जुड़ा न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा- हिमाचल इस वक्त मुंबई की कई फिल्म यूनिट्स की मेजबानी कर रहा है। देव भूमि हर भारतीय की है और अगर कोई इस राज्य से पैसा कमा रहा है तो उसे हरामखोर या नमकहराम नहीं कहा जाएगा। अगर कोई ऐसा कहता है तो मैं उसकी निंदा करती हूं, बॉलीवुड की तरह खामोश नहीं रहूंगी।

मुंबई. कंगना रनोट (kangana ranaut) कुछ न कुछ ऐसा कर ही जाती है कि वे सुर्खियों में आ जाती है। हालांकि, वे काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। कंगना ने एक बार शिवसेना नेता संजय राउत (sanjay raut) पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में हिमाचल प्रदेश में चल रही फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग से जुड़ा न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा- हिमाचल इस वक्त मुंबई की कई फिल्म यूनिट्स की मेजबानी कर रहा है। देव भूमि हर भारतीय की है और अगर कोई इस राज्य से पैसा कमा रहा है तो उसे हरामखोर या नमकहराम नहीं कहा जाएगा। अगर कोई ऐसा कहता है तो मैं उसकी निंदा करती हूं, बॉलीवुड की तरह खामोश नहीं रहूंगी।


बता दें कि पिछले महीने कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जमकर आलोचना की थी। साथ ही संजय राउत पर उन्हें मुंबई न आने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था और मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। इसके बाद कंगना के ट्वीट पर भड़के संजय ने एक न्यूज चैनल को दिए अपने बयान में उन्हें हरामखोर लड़की कहा था। हालांकि, जब इस ब्यान के लिए राउत की चारों ओर खूब आलोचना हुई तो उन्होंने सफाई देते हुए हरामखोर का मतलब नॉटी बताया था।


पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग इन दिनों हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में चल रही है। इसके लिए वे फिल्म के स्टार्स सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, यामी गौतम, प्रोड्यूसर्स रमेश तौरानी और अक्षय राय के साथ वहां पहुंचे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम