इस एक वजह से करीना ने छोड़ दिया था शाहिद का साथ और बन गईं पटौदी खानदान की बहू

Published : Sep 21, 2019, 10:44 AM ISTUpdated : Sep 21, 2019, 10:50 AM IST
इस एक वजह से करीना ने छोड़ दिया था शाहिद का साथ और बन गईं पटौदी खानदान की बहू

सार

2004 में शुरू हुई शाहिद-करीना की लव स्टोरी ने बी-टाउन के अलावा मीडिया में भी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों अक्सर साथ देखें जाते थे। इतना ही नहीं दोनों ने पब्लिकली भी अपने रिलेशनशिप को लेकर बात स्वीकार की थी।

मुंबई. करीना कपूर ने शनिवार को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। हर साल वे अपना जन्मदिन विदेश में मनाती थीं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे पटौदी हाउस में सेलिब्रेट किया। लेकिन, पटौदी परिवार की बहू बनने से पहले उनके और शाहिद कपूर के अफेयर की खबरें खूब थी। दोनों ने एक-दूसरे को 2004 से डेट करना शुरू किया था। हालांकि, इनका रिश्ता कुछ खास नहीं चल पाया था और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने सैफ का हाथ थाम लिया और उनसे 2012 में शादी कर ली। 

ये थी ब्रेकअप की वजह 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद और करीना की ब्रेकअप की वजह एक्ट्रेस अमृता राव को माना गया था। कहा जाता है कि अमृता और शाहिद फिल्म 'विवाह' के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे, जिसके चलते करीना के साथ चल रहे रिश्ते में मनमुटाव हो गया। 'विवाह' 2006 में आई थी और उस दौरान करीना और शाहिद का रिश्ता चरम पर था। हालांकि, इस बात को कई बार लोगों द्वारा नाकारा भी गया और इसके पीछे एक्ट्रेस की बहन करिश्मा कपूर को जिम्मेदार ठहराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि करिश्मा को शाहिद कपूर पसंद नहीं थे।

यह भी पढ़ें: सैफ ने पत्नी करीना के साथ किया लिप लॉक, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं: PHOTOS

फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान आई थी दूरियां 

2004 में शुरू हुई शाहिद-करीना की लव स्टोरी ने बी-टाउन के अलावा मीडिया में भी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों अक्सर साथ देखें जाते थे। इतना ही नहीं दोनों ने पब्लिकली भी अपने रिलेशनशिप को लेकर बात स्वीकार की थी। लेकिन करीना-शाहिद के रिश्तों में खटास फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान आई थी। 2006 में जब दोनों ने फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग शुरू की थी, तब उनके बीच रिलेशन अच्छे थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। फिल्म से जुड़े लोग का कहना था कि सेट पर दोनों के बीच बातचीत कम होने लगी थी। अंतिम सीन शूट करने दोनों जब सेट पर आए तो अलग-अलग गाड़ियों से आए थे। लेकिन यह रिश्ता क्यों टूटा इसकी कोई वजह आज तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। दोनों ने '36 चाइना चाउन' (2006), 'चुप चुपके' (2006), 'जब वी मेट' (2007) में साथ किया था। दोनों के ब्रेकअप के बाद 2010 में फिल्म 'मिलेंगे-मिलेंगे' आई थी।

यह भी पढ़ें: KBC 11: सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे पाई रामायण से जुड़े इस आसान सवाल का जवाब तो लेनी पड़ी लाइफलाइन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम