कैमरे देख मुंह छुपाने लगा करीना कपूर का बेटा तैमूर, पापा सैफ के मनाने पर भी नहीं माने छोटे नवाब

Published : Apr 25, 2022, 06:58 PM ISTUpdated : Apr 25, 2022, 06:59 PM IST
कैमरे देख मुंह छुपाने लगा करीना कपूर का बेटा तैमूर, पापा सैफ के मनाने पर भी नहीं माने छोटे नवाब

सार

करीना कपूर का बेटा तैमूर अक्सर मम्मी-पापा के साथ नजर आता है। हाल ही में तैमूर उस वक्त चेहरा छुपाते नजर आए, जब पपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। तैमूर ने पापा-मम्मी के मनाने के बाद भी अपना चेहरा नहीं दिखाया। 

मुंबई। तैमूर (Taimur) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स हैं। वो अक्सर मम्मी करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ स्पॉट होते हैं। हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कैमरे को देखते ही वो मुंह छुपाने लगते हैं। इस दौरान मीडियावाले तैमूर से बहुत रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन तैमूर किसी की नहीं सुनते और अपनी ही टी-शर्ट से चेहरा छुपा लेते हैं। थोड़ी देर बाद तैमूर पापा सैफ के पीछे जाकर मुंह छुपाने लगते हैं। इस दौरान सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना भी तैमूर को मनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन छोटे नवाब टस से मस नहीं होते। 

वीडियो में तैमूर (Taimur) पीले रंग की टीशर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में एक पेंटिंग नजर आ रही है। पपराजी करीना-सैफ और तैमूर की साथ में तस्वीर लेने की रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन तैमूर अपना मुंह छुपाने लगते हैं। इस दौरान एक शख्स कहता है- तैमूर का मूड खराब है आज। बता दें कि तैमूर में अभी से स्टार्स वाली आदतें आ गई हैं। वो मीडिया को देख कभी मुंह छुपाते हैं तो कभी उन्हें डांट भी लगाते हैं। 

लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स : 
तैमूर-करीना का वीडियो देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- तैमूर (Taimur) की आंख में कुछ गिरा है क्या? एक और शख्स बोला- कैसी मां है करीना, तैमूर की आंख में कुछ गिरा है, लेकिन इनको दिखता नहीं है। एक बोला- लगता है सैफ के उपर कौए ने प्यार बरसाया है। बता दें कि सैफ जब फोटो के लिए पोज दे रहे थे, तभी पेड़ के उपर से उन पर कुछ गिरा, जिसे सैफ हटाते नजर आ रहे हैं। 

जब पपराजी पर भड़के तैमूर : 
कुछ दिनों पहले पपराजी जब करीना (Kareena Kapoor) और उनके छोटे बेटे जेह की तस्वीरें खींच रहे थे तो तैमूर (Taimur) उन पर भड़क गए थे। तैमूर ने गुस्से में गाली देते हुए कहा था- ऐ बंद कर साला। बंद कर कैमरा..। बाद में करीना कपूर ने भी तैमूर को समझाया, लेकिन उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। 

ये भी देखें : 

मम्मी करीना और भाई की तस्वीरें खींच रहे फोटोग्राफर पर भड़के तैमूर, गाली देते हुए कहा- बंद कर साला इसको

कभी मां की गोद में चौंकता तो कभी बड़े भाई Taimur संग बतियाता दिखा Kareena Kapoor का छोटा बेटा, अनसीन Photos

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Niyasa ने एक्टर पिता की दूसरी शादी को बताया फ्रॉड? Ritika Giri के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई