
मुंबई। तैमूर (Taimur) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स हैं। वो अक्सर मम्मी करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ स्पॉट होते हैं। हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कैमरे को देखते ही वो मुंह छुपाने लगते हैं। इस दौरान मीडियावाले तैमूर से बहुत रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन तैमूर किसी की नहीं सुनते और अपनी ही टी-शर्ट से चेहरा छुपा लेते हैं। थोड़ी देर बाद तैमूर पापा सैफ के पीछे जाकर मुंह छुपाने लगते हैं। इस दौरान सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना भी तैमूर को मनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन छोटे नवाब टस से मस नहीं होते।
वीडियो में तैमूर (Taimur) पीले रंग की टीशर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में एक पेंटिंग नजर आ रही है। पपराजी करीना-सैफ और तैमूर की साथ में तस्वीर लेने की रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन तैमूर अपना मुंह छुपाने लगते हैं। इस दौरान एक शख्स कहता है- तैमूर का मूड खराब है आज। बता दें कि तैमूर में अभी से स्टार्स वाली आदतें आ गई हैं। वो मीडिया को देख कभी मुंह छुपाते हैं तो कभी उन्हें डांट भी लगाते हैं।
लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स :
तैमूर-करीना का वीडियो देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- तैमूर (Taimur) की आंख में कुछ गिरा है क्या? एक और शख्स बोला- कैसी मां है करीना, तैमूर की आंख में कुछ गिरा है, लेकिन इनको दिखता नहीं है। एक बोला- लगता है सैफ के उपर कौए ने प्यार बरसाया है। बता दें कि सैफ जब फोटो के लिए पोज दे रहे थे, तभी पेड़ के उपर से उन पर कुछ गिरा, जिसे सैफ हटाते नजर आ रहे हैं।
जब पपराजी पर भड़के तैमूर :
कुछ दिनों पहले पपराजी जब करीना (Kareena Kapoor) और उनके छोटे बेटे जेह की तस्वीरें खींच रहे थे तो तैमूर (Taimur) उन पर भड़क गए थे। तैमूर ने गुस्से में गाली देते हुए कहा था- ऐ बंद कर साला। बंद कर कैमरा..। बाद में करीना कपूर ने भी तैमूर को समझाया, लेकिन उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।