तैमूर को एक्टिंग नहीं बल्कि इस प्रोफेशन में देखना चाहती हैं करीना, जताई ये ख्वाहिश

Published : Aug 07, 2019, 05:00 PM IST
तैमूर को एक्टिंग नहीं बल्कि इस प्रोफेशन में देखना चाहती हैं करीना, जताई ये ख्वाहिश

सार

तैमूर वैसे तो अभी ढाई साल के हैं लेकिन उनके फैन चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द फिल्मों में दिखें।

मुंबई। करीना के बेटे तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। तैमूर की फैन फॉलोविंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। मीडिया हमेशा उन्हें ज्यादा से ज्यादा कवर करने की कोशिश करता है। तैमूर वैसे तो अभी ढाई साल के हैं लेकिन उनके फैन चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द फिल्मों में दिखें। हालांकि इस मामले में तैमूर की मम्मी करीना की अलग ही राय है। 

कुछ महीनों पहले करीना ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनका बेटा करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड डेब्यू करेगा। हालांकि अब करीना चाहती हैं कि उनका बेटा तैमूर क्रिकेटर बने। ये बात करीना ने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में की। दरअसल, हाल ही में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव यहां बतौर मेहमान आए थे। 

दादा की तरह क्रिकेटर बने तैमूर...
अप्रैल, 2018 में जब एक अवॉर्ड सेरेमनी में करीना से पूछा गया कि वो तैमूर के लिए कौन सा प्रोफेशन चुनेंगी तो इस पर उन्होंने कहा- मैं नहीं चाहती कि तैमूर मेरे हिसाब से प्रोफेशन चुने बल्कि उसे खुद आजादी है कि उसे जो अच्छा लगे वो वही करे। वैसे जहां तक मेरी बात है तो मैं यही चाहूंगी कि वो क्रिकेटर बने। बता दें कि तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी भी क्रिकेटर रहे हैं। इससे पहले एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था- मैं चाहता हूं कि तैमूर एक नॉर्मल लाइफ जिए। मैं और करीना अभी से उसके स्टारडम के बारे में बातचीत करने लगे हैं। हमने फैसला किया है कि हम उसे इंग्लैंड के एक अच्छे से बोर्डिंग स्कूल में भेजेंगे। 

शूटिंग सेट पर भी दिखते हैं तैमूर...
- बता दें, तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वो 2 साल 8 महीने के हो चुके हैं। तैमूर का ज्यादातर वक्त जहां नैनी के साथ बीतता है तो वहीं वे कई बार मां के साथ शूटिंग सेट पर भी जाते रहते हैं। 
- कुछ टाइम पहले ही उन्हें करीना की कमबैक फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' के सेट पर देखा गया था। जहां वे कैमरे के साथ पोज देते दिखे थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Spider-Man: Brand New Day ने 11वें दिन रचा इतिहास, बनी भारत में 400 CR कमाने वाली पहली हॉलीवुड मूवी
Toxic Budget कितना? यश ने कितनी फीस ली, हीरोइनों की फ़ौज में किसे मिला सबसे ज्यादा पैसा?