बिकिनी पहन पूल में चिल करती दिखीं करिश्मा कपूर, लोगों ने छोटी बहन करीना से कम्पेयर करते हुए कही ये बात

करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिकिनी पहने पूल में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 12, 2022 9:27 AM IST / Updated: Apr 12 2022, 02:58 PM IST

मुंबई। करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) भले ही अब फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं। करिश्मा कपूर आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में चिल करती दिख रही हैं। इस दौरान करिश्मा कपूर ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है और उनकी आंखों पर ब्लैक गॉगल दिख रहा है। करिश्मा इस वीडियो में बेहद हॉट एंड ग्लैमरस लग रही हैं। करिश्मा कपूर के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा- Beating the Monday Blues. इस पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- आप अपनी छोटी बहन करीना से कहीं ज्यादा हॉट लग रही हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा- ब्यूटी क्वीन। एक अन्य शख्स ने लिखा- बिल्कुल जलपरी। एक बोला- कितनी क्यूट हैं आप? कई यूजर हार्ट तो कई फायर इमोजी बनाकर भी कमेंट्स कर रहे हैं। 

कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम : 
बता दें कि करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 1991 में आई प्रेमकैदी थी। हालांकि, ये मूवी फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके बाद करिश्मा कपूर का करियर चल निकला। खासकर करिश्मा की खूबसूरती की वजह से उन्हें कई फिल्में ऑफर हुईं। 90 के दशक में उन्होंने अनाड़ी, जिगर, दुलारा, राजाबाबू, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, जीत जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 

करियर के पीक पर करिश्मा ने की शादी :
1996 में करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने फिल्म राजा हिंदुस्तानी में काम किया। यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। बाद में करिश्मा कपूर ने 1997 में दिल तो पागल है में काम किया और ये मूवी भी सुपरहिट रही। इसमें करिश्मा कपूर के साथ माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान भी थे। बता दें कि करिश्मा कपूर जब अपने करियर के पीक पर थीं, तभी उन्होंने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि, उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और कुछ साल बाद तलाक हो गया। करिश्मा अब अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें :

Kareena और Karishma Kapoor में कौन ज्यादा तेज, पापा रणधीर कपूर खुद कर चुके हैं बेटियों को लेकर ये बड़े खुलासे

25 साल बाद पर्दे पर फिर दिखी Karishma Govinda की जोड़ी, सोना कितना सोना पर थिरकता दिखता कपल

Share this article
click me!