जब अनिल कपूर की भाभी ने प्लेन में खोला था अपना करवा चौथ का व्रत, पायलट के सामने रखी थी ये डिमांड

Published : Nov 04, 2020, 11:29 AM IST
जब अनिल कपूर की भाभी ने प्लेन में खोला था अपना करवा चौथ का व्रत, पायलट के सामने रखी थी ये डिमांड

सार

दुनियाभर में आज (4 नवंबर) करवा चौथ (karwa chauth) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजनों से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस उत्सव को मनाते है। इस दिन उपवास रखकर सुहागने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। करवा चौथ से जुड़ा एक किस्सा आज आपको बताने जा रहे हैं। ये किस्सा श्रीदेवी (sridevi) से जुड़ा है। श्रीदेवी भी अपने पति बोनी कपूर (boney kapoor) के लिए व्रत रखा करती थीं। श्रीदेवी ने एक बार हवाई जहाज में करवा चौथ का व्रत तोड़ा था और इसके ल‍िए उन्‍होंने पायलट से एक डिमांड की थी। 

मुंबई. दुनियाभर में आज (4 नवंबर) करवा चौथ (karwa chauth) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजनों से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस उत्सव को मनाते है। इस दिन उपवास रखकर सुहागने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। करवा चौथ से जुड़ा एक किस्सा आज आपको बताने जा रहे हैं। ये किस्सा श्रीदेवी (sridevi) से जुड़ा है। श्रीदेवी भी अपने पति बोनी कपूर (boney kapoor) के लिए व्रत रखा करती थीं। श्रीदेवी ने एक बार हवाई जहाज में करवा चौथ का व्रत तोड़ा था और इसके ल‍िए उन्‍होंने पायलट से एक डिमांड की थी। आपको बता दें कि रिश्ते में अनिल कपूर (anil kapoor) भाभी श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है।


बता दें कि जब श्रीदेवी ने पायलट के सामने अपनी एक डिमांड रखी तो वो भी उसे अस्‍वीकार नहीं कर पाए थे। श्रीदेवी की डिमांड पूरी हुई और उन्‍होंने व्रत खोला। यह किस्‍सा वाकई दिलचस्‍प है। दरअसल, श्रीदेवी और बोनी मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रहे थे और उनकी फ्लाइट रात की थी। यह करवा चौथ का दिन था। वह पानी पीकर व्रत खोलने वाली थीं लेकिन करवा चौथ पर चांद के दर्शन जरूरी माने जाते हैं। 


ऐसे में श्रीदेवी ने विमान के पायलट से डिमांड की कि वह हवाई जहाज को ऐसी दिशा में मोड़ें, जहां से आसानी से चांद दिख सके। श्रीदेवी की इस गुजारिश को पायलट ने स्‍वीकार किया और प्‍लेन की दिशा बदलकर चांद के दर्शन कराए। श्रीदेवी और बोनी कपूर फिल्म इंग्लिश विंग्लिश की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क में थे। तब भी श्रीदेवी ने विदेश में करवाचौथ का व्रत रखा था। 


श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था। उनका निधन बाथटब में डूबने से हुआ था। अचानक आई उनके निधन की खबर से लाखों फैंस शोक में डूब गए। किसी को भी ऐसा अंदाजा नहीं था कि श्रीदेवी दुबई जा रही हैं और वहां से उनका पार्थ‍िव शरीर ही भारत आएगा। चार दिन बाद उनका शव भारत आया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar के रैपर Flipperachi आ रहे भारत, इस शहर में होगा पहला लाइव कंसर्ट
Payal Gaming का किसने किया था प्रायवेट वीडियो लीक, सायबर क्राइम ने सुलाझाई गुत्थी?