Indias Got Talent:कंटेस्टेंट का टैलेंट देख भड़कीं किरण खेर, कहा- दूर फिटे मुंह, 200 रुपए में उल्टियां बेच रहा

स्टंट रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट (India's Got Talent) में कंटेस्टेंट कई बार ऐसे कारनामे दिखाते हैं कि जज और ऑडियंस भी दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, अब एक ऐसा शख्स शो में पहुंचा, जिसका स्टंट देखकर अनुपम खेर की पत्नी और शो की जज किरण खेर भड़क उठीं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 26, 2022 7:41 AM IST / Updated: Jan 26 2022, 02:11 PM IST

मुंबई। स्टंट रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट (India's Got Talent) में कंटेस्टेंट कई बार ऐसे कारनामे दिखाते हैं कि जज और ऑडियंस भी दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, अब एक ऐसा शख्स शो में पहुंचा, जिसका स्टंट देखकर अनुपम खेर की पत्नी और शो की जज किरण खेर भड़क उठीं। इतना ही नहीं, इस कंटेस्टेंट का कारनामा देख वहां मौजूद दूसरे जज और ऑडियंस का मन भी खराब हो गया। इतना ही नहीं, किरण खेर (Kirron Kher) ने तो फौरन बजर दबात हुए उसे दूर फिटे मुंह तक कह दिया। 

दरसअल, चैनल ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट रंग-बिरंगे जूस की बोतलें ठेले पर लेकर आता दिखता है। उसे देख सब हैरान रह जाते हैं कि आखिर ये करने क्या वाला है। फिर बादशाह (Badshah) उससे रेट पूछते हैं, तो कंटेस्टेंट कहता है कि 200 रुपए। कीमत सुनकर बादशाह और दूसरे जजेस भी  चौंक जाते हैं। जब बादशाह इतने महंगे होने का कारण पूछते हैं, तो कंटेस्टेंट बताता हैं कि वह कोला कुछ यूनीक तरीके से तैयार करता है। इसके बाद वो अपना टैलेंट दिखाना शुरू करता है। 

इसके बाद कंटेस्टेंट कांच की दो अलग-अलग ग्लास में लाल और हरे रंग का पानी भर लेता है। बारी-बारी से उसे पी जाता है। फिर वह दो जग पानी और पीता है। इसके बाद वह मुंह से पहले हरे रंग का पानी बाहर निकालते हुए एक जग भर देता है। बाद में दूसरा जग लाल रंग के पानी से भरता है। ये देखकर किरण खेर समेत सभी जज बुरा सा मुंह बनाने लगते हैं। इसके बाद किरण खेर (Kirron Kher) रिजेक्शन का बजर दबा कर उसे रोक देती हैं। किरण खेर कहती हैं- हम इतनी देर बैठकर तुम्हारी हरी, लाल, नीली उल्टियां नहीं देख सकते। सूट-बूट पहनकर ये बंदा 200 रुपए में उल्टियां बेच रहा है। पंजाबी में इसे कहते हैं- दूर फिटे मुंह। इसके बाद बगल में बैठे बादशाह, शिल्पा शेट्टी और मनोज मुंतशिर जोर-जोर से हंसने लगते हैं। 

जब स्टंट देख निकली शिल्पा शेट्टी की चीख : 
कुछ दिनों पहले शो में क्रांति नाम का एक कंटेस्टेंट आया था। क्रांति ने स्टेज पर अलग-अलग और हैरतअंगेज स्टंट दिखाए। एक स्टंट के दौरान क्रांति ने वहां रखे टेबल फैन में अपना मुंह डाल दिया। ये देखकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की चीख निकल गई थी। इतना ही नहीं, वहां मौजूद दूसरे जज ने तो अपनी आंखें ही बंद कर लीं। वहीं, इतने खतरनाक स्टंट देखकर किरण खेर (Kirron Kher) तो अपनी कुर्सी छोड़कर ही चली गई थीं। 

ये भी पढ़ें :
Ravi Teja Birthday: विवादों से है इस साउथ सुपरस्टार का पुराना नाता, एक फिल्म के चार्ज करता है इतना

Republic Day 2022 : इस एक्टर ने पाकिस्तान में घुसकर बताई थी उसकी औकात, सबके सामने भड़कते हुए कही थी ये बात

Republic Day 2022: Amitabh Bachchan से लेकर Ajay Devgn और Kangana Ranaut सहित अन्य सेलेब्स ने दी बधाई

Anushka Sharma की प्रोड्क्शन कंपनी ने इनके साथ की करोड़ों की लीड, बनाएंगी इतनी फिल्में और वेब सीरिज

चूल्हे पर खाना बनाती दिखी Ramayan की सीता Dipika Chikhlia, तो फैन्स ने पूछा- क्या फिर वनवास पर हैं माता?

एक फोन कॉल ने फेर दिया था Akshay Kumar सारी उम्मीदों पर पानी, झटका लगते ही चूर-चूर हो गए थे सारे सपने

Republic Day 2022: पिछले 10 सालों में गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुईं ये 8 फिल्में, जानें क्या रहा इनका हाल

Read more Articles on
Share this article
click me!