
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding date: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी महीने 23 जनवरी को एक-दूजे को हो जाएंगे। शादी के सभी फंक्शन तीन दिनों तक सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में होंगे। हालांकि, अब तक शेट्टी या फिर केएल राहुल की फैमिली की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। बता दें कि अथिया और केएल राहुल लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।
21 से 23 जनवरी के बीच होंगी शादी की रस्में :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल की शादी की सभी रस्में 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच होंगी। 21-22 जनवरी को हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। वहीं, 23 जनवरी को दोनों 7 फेरे लेंगे। शादी की सभी रस्में खंडाला में ही होंगी।
मेहमानों में शामिल होंगे ये सेलेब्स :
शादी में केएल राहुल और अथिया शेट्टी की फैमिली और करीबियों के अलावा बॉलीवुड और खेल जगत से भी कई सेलेब्रिटी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हाई-प्रोफाइल शादी में बॉलीवुड से सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार के अलावा क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे सेलेब्रिटी शामिल होंगे।
जल्द भेजा जाएगा मेहमानों को न्योता :
केएल राहुल की फैमिली से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, कपल जल्द ही अपने करीबी और फ्रेंड्स को वेडिंग इनविटेशन भेजेगा। हाल ही में एक फेमस वेडिंग प्लानर अपनी टीम के साथ खंडाला में सुनील शेट्टी के घर भी गया था। फिलहाल केएल राहुल श्रीलंका के साथ चल रही वनडे सीरिज में खेल रहे हैं। ये सीरिज 15 जनवरी को खत्म हो जाएगी।
शादी के बाद नए घर में शिफ्ट होगा कपल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लवबर्ड्स ने कुछ महीनों पहले ही मुंबई के बांद्रा में एक नया घर खरीदा है और वो जल्द ही इसमें शिफ्ट होने वाला है। बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के रिश्ते से घरवालों को भी कोई ऐतराज नहीं है। कुछ दिनों पहले केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी कराने विदेश गए थे तो अथिया भी उनके साथ गई थीं।
ये भी देखें :
8 PHOTOS: यामी गौतम संग रोमांस कर चुके अनुपमा के 'पति', 14 साल पहले इस सीरियल में दिखी थी Love Story
जानें कितनी अमीर है अंबानी की होनेवाली बहू राधिका, तीसरे समधी के पास है इतने करोड़ की दौलत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।