Malaika Arora ने Arjun Kapoor को गले लगाते हुए शेयर की फोटो, कैप्शन में लिखी ये रोमांटिक बात

वेलेंटाइन डे पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, मलाइका ने वेलेंटाइन डे के दिन अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को गले लगाते हुए एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ ही मलाइका ने अपने प्यार का इजहार भी किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2022 8:00 AM IST / Updated: Feb 14 2022, 01:31 PM IST

मुंबई। वेलेंटाइन डे पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, मलाइका ने वेलेंटाइन डे के दिन अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को गले लगाते हुए एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ ही मलाइका ने अपने प्यार का इजहार भी किया है। इस फोटो में मलाइका आंखें बंद किए हुए बड़े प्यार से अर्जुन कपूर को बांहों में भरे हुए नजर आ रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर भी मलाइका के माथे को चूमते हुए दिख रहे हैं। 

मलाइका (Malaika Arora) ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरा। बता दें कि फोटो में मलाइका व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे पायजामे में नजर आ रहे हैं। दोनों के इस रोमांटिक फोटो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। ट्विंकल खन्ना ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- Aww. वहीं महीप कपूर, राहुल खन्ना, सिंगर लीसा मिश्रा ने भी कपल की फोटो पर कमेंट किया है। 

रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर चुके दोनों : 
अर्जुन और मलाइका (Malaika Arora) ने तीन साल पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तब दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामे हुए एक फोटो भी शेयर की थी। उस दिन भी अर्जुन कपूर का जन्मदिन था। अर्जुन (Arjun Kapoor) और मलाइका ने भले ही अपने रिश्ते का ऑफिशियल स्वीकार कर लिया हो, लेकिन फैन्स इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। मलाइका अरोड़ा ने करन जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका जहां 48 साल की हैं, वहीं अर्जुन कपूर अभी 36 साल के हुए हैं।

जब उड़ी अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबर : 
बता दें कि कुछ दिनों पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद अर्जुन कपूर ने उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम से मलाइका अरोड़ा के साथ की एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था- अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी सुरक्षित रहिए, खुश रहिए। लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।

ये भी पढ़ें :
Madhubala Birthday: मोहब्बत वाले दिन पैदा हुई पर नहीं मिला सच्चा प्यार, घुट-घुटकर गुजारी सारी जिंदगी

Valentine Day 2022: Salman-Sangeeta से Akshay-Raveena तक, सगाई के बाद भी टूट गया इन सेलेब्स का रिश्ता

Valentine Day 2022: Katrina Kaif से TV की नागिन तक, शादी के बाद पहला वेलेंटाइन मना रहे ये 8 कपल

PHOTOS: भोजपुरी एक्ट्रेस लूलिया ने Yash Kumar से की सगाई, केक काटने के बाद एक-दूजे को पहनाई इंगेजमेंट रिंग

Celebs Spotted: मम्मी Kareena Kapoor संग घूमने निकले Taimur Ali Khan ने इन्हें देखते ही बजाई सिटी

Kiss Day 2022 : अब तक इन 13 एक्ट्रेस को किस कर चुके हैं Aamir Khan, इस हीरोइन के साथ किया सबसे लंबा Kiss

Read more Articles on
Share this article
click me!