
मुंबई. मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वे अर्जुन के साथ बीच वेडिंग करने वाली हैं। वहीं, उन्होंने हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। मलाइका ने शो में खुलासा करते हुए बताया कि अपने करियर के शुरुआती दौर में डार्क रंग की वजह से उनका मजाक उड़ा गया था। इंडस्ट्री में उनके साथ भेदभाव किया जाता था। उन्होंने बताया कि लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन के बीच भेदभाव करते थे।
प्रेग्नेंसी से पहले भी काम
शो में मलाइका ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम करना नहीं छोड़ा था। और बेटा होने के 40 दिन बाद वे काम पर लौट आई थीं। उन्होंने बताया कि मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया और उन दिनों के दौरान भी काम किया।
बीच वेडिंग
मलाइका ने शो में अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे बीच वेडिंग करना पसंद करेंगी। और उनकी ब्राइडमेड्स उनकी गर्लगैंग होंगी। अर्जुन के बारे में बात करते हुए कहा- अर्जुन को लगता है कि मैं उनकी अच्छी फोटोज क्लिक नहीं करतीं हूं, जबकि वो मेरी बेस्ट फोटोज क्लिक करते हैं।
2017 में हुआ तलाक
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक 2017 में हुआ था। दोनों का एक बेटा अरहान है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।