काले रंग के कारण खूब उड़ा मजाक, मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, बोली- इंडस्ट्री ने किया भेदभाव

मलाइका ने शो में खुलासा करते हुए बताया कि अपने करियर के शुरुआती दौर में डार्क रंग की वजह से उनका मजाक उड़ा गया था। इंडस्ट्री में उनके साथ भेदभाव किया जाता था। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 6, 2019 6:19 AM IST

मुंबई. मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वे अर्जुन के साथ बीच वेडिंग करने वाली हैं। वहीं, उन्होंने हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। मलाइका ने शो में खुलासा करते हुए बताया कि अपने करियर के शुरुआती दौर में डार्क रंग की वजह से उनका मजाक उड़ा गया था। इंडस्ट्री में उनके साथ भेदभाव किया जाता था। उन्होंने बताया कि लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन के बीच भेदभाव करते थे। 


प्रेग्नेंसी से पहले भी काम
शो में मलाइका ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम करना नहीं छोड़ा था। और बेटा होने के 40 दिन बाद वे काम पर लौट आई थीं। उन्होंने बताया कि मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया और उन दिनों के दौरान भी काम किया। 

Latest Videos


बीच वेडिंग
मलाइका ने शो में अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे बीच वेडिंग करना पसंद करेंगी। और उनकी ब्राइडमेड्स उनकी गर्लगैंग होंगी। अर्जुन के बारे में बात करते हुए कहा- अर्जुन को लगता है कि मैं उनकी अच्छी फोटोज क्लिक नहीं करतीं हूं, जबकि वो मेरी बेस्ट फोटोज क्लिक करते हैं। 


2017 में हुआ तलाक
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक 2017 में हुआ था। दोनों का एक बेटा अरहान है।

Share this article
click me!

Latest Videos

नमस्कार-प्रणाम...गोली लगने के बाद आया अभिनेता गोविंदा का सबसे बड़ा बयान
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
31 Oct. या 1 Nov. - कब है Diwali 2024 ? नोट करें दीवाली की सही तारीख
सुबह 4.45 बजे अभिनेता गोविंदा को कैसे लगी गोली? ये है वो सबसे बड़ी वजह
LIVE: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए