
मुंबई. ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इन दिनों लाइमलाइट में हैं। 'लॉकअप'में उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे किए। जिसने मीडिया में सनसनी मचा दी। उनका नाम मशहूर निर्माता अनुराग कश्यप (anurag kashyap) के साथ जोड़ा जाने लगा। लेकिन अब वो बाहर आ गई हैं और पूरे मामले में कई सारी बातें की। इतना ही नहीं उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ नाम जोड़ने को लेकर कहा कि उनका नाम बेफिजूल में ड्रैग किया जा रहा है।
सबसे पहले जानते हैं लॉकअप में मंदाना करीमी ने क्या कहा था। एक्ट्रेस ने गेम के मुताबिक कंगना के शो में अपना एक सीक्रेट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि जब वो स्ट्रगल कर रही थी तब वो एक फिल्मेकर के साथ अफेयर में आ गईं। जो महिलाओं की हक में बात करता है। कई लोगों के लिए वो प्रेरणा है। रिलेशनशिप के दौरान वो प्रेग्नेंट हो गईं। प्रेग्नेंसी का प्लान दोनों का था, बावजूद इसके अबॉर्शन कराना पड़ा। मंदाना ने आगे बताया कि उसका बॉयफ्रेंड दूसरा बच्चा नहीं चाहते थे। उन्होंने बच्चा अबॉर्ट कराने के लिये कहा। ये बताते -बताते वो रोने लगीं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप का नाम सामने आने लगा।
अब जब मंदाना करीमी लॉकअप से बाहर आई हैं तो उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता अनुराग कश्यप के साथ नहीं था। उनका नाम बेफिजूल में ड्रैग किया जा रहा है। एक पोर्टल से बातचीत में उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप उनके एक्स बॉयफ्रेंड नहीं हैं। वह मेरे दोस्त हैं। उनका नाम उछालना बंद कर दीजिए। मैं सभी से गुजारिश करुंगी की फेक न्यूज फैलाना बंद करें। मेरे मुंह में बेकार की बातें ना डाले और ना ही किसी का नाम खराब करें। इसके साथ ही उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम बताने से मना कर दिया।
बता दें कि मंदाना करीमी की शादी गौरव गुप्ता से हुई थी। लेकिन शादी के पांच महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। उन्होंने गौरव गुप्ता पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था।
और पढ़ें:
प्रेग्नेंट रिहाना के बॉयफ्रेंड रॉकी जेल से हुए रिहा, जमानत की राशि जानकर उड़ जाएंगे होश
मां बनने के बाद काजल अग्रवाल ने खुशी और दर्द दोनों का किया इजहार, पोस्ट लिख कही ये बात
तंबाकू के एड पर अक्षय कुमार की माफी पर Ajay devgn का आया रिएक्शन, जानें 'सिंघम' ने क्या कहा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।